×

सहारनपुर: बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक, अस्पताल में छोड़ कर फरार

बेटी को जन्म देना महिला को इतना महंगा साबित हुआ उसे इस अपराध के लिए उसके पति ने तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुराल वाले भी जच्चा और बच्चा को दोनों को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए। फोन पर पति ने कहा तूने लड़की को जन्म दिया अब तू आजाद है। तेरा मेरा कोई वास्ता नहीं।

Ashiki
Published on: 1 Feb 2021 4:39 PM GMT
सहारनपुर: बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक, अस्पताल में छोड़ कर फरार
X
सहारनपुर: बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक, अस्पताल में छोड़ कर फरार

सहारनपुर: केंद्र और राज्य सरकार भले ही लड़कियों को लेकर ना जाने कितनी योजनाएं चला रही हो, उनकी शिक्षा उनकी शादी उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए। लेकिन आज भी लड़की को जन्म देना किसी अभिशाप से कम नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सहारनपुर में जहां लड़की को जन्म देने के एवज में पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। बेटी के जन्म के बाद औरत को बधाई हो कि खुशी नहीं सुनाई दी, सुनाई दिया पति से तलाक तलाक तलाक...।

ससुराल वाले भी जच्चा-बच्चा को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए

बेटी को जन्म देना महिला को इतना महंगा साबित हुआ उसे इस अपराध के लिए उसके पति ने तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुराल वाले भी जच्चा और बच्चा को दोनों को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए। फोन पर पति ने कहा तूने लड़की को जन्म दिया अब तू आजाद है। तेरा मेरा कोई वास्ता नहीं। जिला महिला चिकित्सालय से सभी कागजी दस्तावेज लेकर पति फरार हो गया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-01-at-19.22.09.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी से हिमाचल प्रदेश में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा

पीड़िता आयशा न्याय के लिए लगा रही है जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार। पीड़िता आयशा की शादी डेढ़ साल पहले थाना देवबंद क्षेत्र के गांव भनेड़ा खास में हुई थी। महिला थाना मंडी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता ने थाना मंडी में दी लड़की की ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर। सहारनपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द होगी आरोपी पति और उसके घर वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-01-at-19.22.16.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: कन्नौज: लोकभवन के सामने आत्मदाह मामला, युवक ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम

हाईकोर्ट की अधिवक्ता और तीन तलाक की याचिका फरहा फैज ने इसके लिए सीधे-सीधे दारुलुम को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना था कि दारुल उलूम देवबंद इस तरह के लिटरेचर उपलब्ध करा रहा है, जिससे तीन तलाक कैसे सही साबित हो इसकी डिटेल में जानकारी दी गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर बताया कि यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है मैं थाना मंडी से जानकारी करके इस संबंध में जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-01-at-19.22.12.mp4"][/video]

रिपोर्ट: नीना जैन

Ashiki

Ashiki

Next Story