×

एटा: 24 घंटे में हुईं दो वारदातों से जिले में मचा हड़कंप

जिले में आज दो अलग अलग घटनाओं ने पूरे जिले को हिलादिया। रिजोर थाना क्षेत्र में एक सगे भाई ने छोटी बहन से बलात्कार की कोशिश की। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई

Aradhya Tripathi
Published on: 28 March 2020 11:05 AM GMT
एटा: 24 घंटे में हुईं दो वारदातों से जिले में मचा हड़कंप
X

एटा: जिले में आज दो अलग अलग घटनाओं ने पूरे जिले को हिला के रख दिया। एक और जहाँ रिजोर थाना क्षेत्र में एक सगे भाई ने रिश्तों को कलंकित करते हुए छोटी बहन से बलात्कार की कोशिश की। तो वहीं दूसरा मामला निधौली कला थाना क्षेत्र का है। जहां खेत में पानी लगाने गए एक युवक की सांड के हमले से मौत हो गई।

घर पर अकेला पा कर बहन के साथ किया घिनौना काम

थाना रिजोर क्षेत्र में आज एक सगे बड़े भाई ने रिश्तों को कलंकित कर घर में अकेली मौजूद 9 वर्षीय नाबालिक बहन से दुष्कर्म कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने उसे एटा रिजोर मार्ग पर घर से दूर एक प्रतीक्षालय से बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- COVID-19: शोधकर्ताओं को उम्मीद, भारत को जल्द मिलेगी कोरोना पर जीत

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रिजोर डॉक्टर सुधीर राघव ने बताया की 9 वर्षीय नावालिग बच्ची जो कक्षा 3 की छात्रा है। आज प्रातः घर पर अकेली थी। घर पर मौजूद चारों भाई गांव में कहीं घूमने चले गए तथा पिता उसकी मां को बुलाने उसके मैके गए हुए थे।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग: केंद्र सरकार राज्यों को भेजेगी मास्क व अन्य जरूरी सामान

घर पर अकेली सिर्फ 9 वर्षीय बालिका ही मौजूद थी। तभी उसका सबसे बड़ा 19 वर्षीय भाई आ गया और उसने नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए तो वह घर से भाग गया। दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गांव के पास स्थित गौशाला के पास बने प्रतिक्षालय से उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चिकित्सीय परीक्षण करा उसे जेल भेजा है।

सांड ने रौंद कर मार डाला

वहीं दुसरे मामले में जिले के थाना निधौली कला क्षेत्र के ग्राम अहर मई में बीती रात्रि गेहूं के खेत में पानी लगाने गए 35 वर्षीय सुखबीर सिंह को पानी लगाते समय सांड़ ने रौंद डाला। जिससे उसकी रात्रि में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी प्रातः शौच करने आए लोगों से हुई।

प्रभारी निरीक्षक निधौली कला ने बताया की बीती रात्रि 11 बजे 35 वर्षीय सुखबीर सिंह पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम अहर मई गांव के पास स्थित अपने गेहूं की खेत में पानी लगाने गया था। तभी रात्रि में उस पर सांड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसकी रात्रि में ही खेत पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- हजारों मजदूरों के लिए बड़ी खबर, 4000 फैक्ट्रियां करेंगी वेतन भुगतान

घटना की जानकारी परिजनों तथा ग्रामीणों को जब हुई जब वह प्रात पांच बजे खेत पर शौच करने पहुंचे। तो वहां पर सुखबीर सिंह घायल अवस्था में खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story