×

Fatehpur News: यमुना में नहाते समय दो बच्चे डूबे, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में जानवर चराने यमुना नदी में किनारे आए दो मासूम बच्चों ने नदी में नहाना शुरू कर दिया। वो नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

Sanskar Yadav
Published on: 23 July 2023 11:22 AM GMT
Fatehpur News: यमुना में नहाते समय दो बच्चे डूबे, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
X

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में जानवर चराने यमुना नदी में किनारे आए दो मासूम बच्चों ने नदी में नहाना शुरू कर दिया। वो नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के मदद से बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

नदी किनारे मासूमों को तलाश रही परिजनों की बेबस आंखें

बच्चों के पानी में डूब जाने के बाद दोनों बच्चों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ लगी है। नदी किनारे बेबस परिजन रो-रोकर अपने मासूम बच्चों के नाम की पुकार लगाते दिखे। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे खालवा गांव के रहने वाले लवलेश की आठ वर्षीय बच्ची गुड़िया और उसके चचेरे भाई राकेश निषाद का पांच वर्षीय पुत्र विवेक जानवर लेकर यमुना नदी किनारे गांव के अन्य बच्चों के साथ गए थे। भैंस के ऊपर बैठकर दोनों नहाने लगे, तभी विवेक का पैर फिसलने से नदी में गिर गया और उसको बचाने में गुड़िया भी पानी की तेज धारा में बह गई।

यमुना के तेज बहाव में बह गए मासूम

अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जबतक आस पास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाई तबतक दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी और गोताखोरों के मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तीन घंटे बाद भी बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है। ग्रामीण पप्पू निषाद ने बताया कि दोनों बच्चे यमुना नदी में नहाते समय दोपहर में करीब एक बजे डूब गए हैं। जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई है। थाना प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि दो बच्चे यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए हैं, जिनकी तलाश के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पानी की धारा तेज होने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sanskar Yadav

Sanskar Yadav

Next Story