×

मोबाइल टावर के लिए बेसमेंट बनाते समय गढ्ढे में गिरे दो मजूदरों की मौत

गुरुग्राम की पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी मोबाइल टावर लगाने का काम करती है। उसे एक मोबाइल टावर लगाने का ठेका सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर के पास इंडस कंपनी ने दिया था। यहा टावर लगाने के लिए बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान अजयपाल (18) निवासी लखीमपुर खीरी और गौतम (19) निवासी बिहार गढ्ढे में गिर गए।

SK Gautam
Published on: 30 May 2019 4:29 PM GMT
मोबाइल टावर के लिए बेसमेंट बनाते समय गढ्ढे में गिरे दो मजूदरों की मौत
X

नोएडा: मोबाइल टावर का बेसमेंट बनाने के लिए दो मजदूर खुदाई के दौरान 40 फिट गहरे गढ्ढे में गिर गए। यहां आक्सीजन की कमी के चलते वह अचेत हो गए। आनन-फानन में उनको गढ्ढे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत किया गया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

गुरुग्राम की पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी मोबाइल टावर लगाने का काम करती है। उसे एक मोबाइल टावर लगाने का ठेका सेक्टर-99 के सुप्रीम टावर के पास इंडस कंपनी ने दिया था। यहा टावर लगाने के लिए बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान अजयपाल (18) निवासी लखीमपुर खीरी और गौतम (19) निवासी बिहार गढ्ढे में गिर गए। यहा आक्सीजन की कमी के चलते दोनों ही अचेत हो गए। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी है। मौके पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पुलिस ने कब्जे ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, परिजनों की शिकायत पर कंपनी के सुपरवाइजर गुलीचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी देखें : एनआरसी प्रक्रिया पर मीडिया की खबरें परेशान करने वाली: न्यायालय

मोबाइल लगाने वाली कंपनी को किया जाएगा ब्लेक लिस्ट

-काजगी दस्तावेज व शहर में चल रहे कार्यो की जुटाई जा रही जानकारी

-आज बैठक कर जारी किया जाएगा निर्देश

जिस कंपनी की ओर से यहा मोबाइल टावर लगाया जा रहा था उसे ब्लेक लिस्ट करने की तैयारी प्राधिकरण कर रहा है। यहा किए जाने वाले कार्यो की जांच के अलावा अनुमति व काजगी दस्तावेज खंगाले जा रहे है। शुक्रवार तक कंपनी व उससे जुड़े नोएडा में चल रहे कार्यो की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

दरअसल, सेक्टर-99 में मोबाइल टावर लगाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य इंडस कंपनी का है। इंडस एयरटेल के टावर लगाती है। जिसने पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को यहा टावर लगाने का ठेका दे रखा है। यह कार्य उनके सुपरवाइजर गुलीचंद्र के अंडर में किया जा रहा था। लेकिन यहा बड़ी लापरवाही बरती गई। जिसका खामियाजा दो मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

ये भी देखें : लखनऊ: डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मिला परिश्रम का ईनाम

मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के यहा काम कर रहे थे। टावर लगाने के लिए इंडस कंपनी ने प्राधिकरण के अनुमति ली थी। लेकिन बिना सुरक्षा उपकरण के यहा इस तरह का काम करना नियमो के विरूद्ध है। लिहाजा कंपनी के दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण में इस पर बैठक की जाएगी। जिसके बाद कंपनी को नोएडा परिसीमन के लिए ब्लेक लिस्ट कर दिया जाएगा। यानी यह कंपनी यहा दोबारा काम नहीं कर सकेगी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे-

-सेक्टर-110 में सीवर टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की हुई थी मौत

-सलारपुर में मुख्य ड्रेन से सीवर लाइन को जोड़ने के दौरान दो मजदूरों की मौत

-सेक्टर-18 में डक्ट का काम करते समय चार मजूदर घायल

SK Gautam

SK Gautam

Next Story