×

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े एक महिला की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थिरोट गांव मे जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर आज दो पक्ष आपस में भिड़ गये। शुरुआत गालीगलौच से हुई।

Roshni Khan
Published on: 20 Feb 2020 9:52 AM GMT
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े एक महिला की मौत, 6 घायल
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थिरोट गांव मे जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर आज दो पक्ष आपस में भिड़ गये। शुरुआत गालीगलौच से हुई। देखते ही देखते फिर गोली चलने लगी। इस घटना में एक पक्ष की महिला को गोली लगने से मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर की ओर से छह लोगो के नाम से तहरीर दी गई है।

ये भी पढ़ें:ट्रंप का मिनट टू मिनट दौरा: यहां जानें कब-कहां-क्या करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति

जिला मुख्यालय में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोहटा के गांव थिरोट में दस बीघा जमीन को लेकर गांव खिवाई निवासी वहाब व दूसरा गांव थिरोट निवासी इंशाल्लाह के बीच कई साल से विवाद चला आ रहा है। आज सुबह खेत मे खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें गोली मौके पर मौजूद महिला को जा लगी। घायल महिला गुलशमा पत्नी हुसैन(25) वर्ष निवासी थिरोट की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अन्य कई लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के देवर जब्बार की ओर से छह लोगो के नामजद तहरीर दी गई है।

ये भी पढ़ें:बलिया में है ज्‍योतिष के पितामह महर्षि भृगु की समाधि, चित्रगुप्‍त भी हैं साथ

थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह का कहना हैं कि उक्त जमीन पर पुराना विवाद है। इस विवाद को लेकर दो साल पूर्व भी दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान गोलियां चली थी। और कई लोग जेल गए थे। दोनो पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे है जिसमें बोई गई फसल को अपनी बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story