UP Nikay Chunav 2023: 'जब हम मैदान में आते हैं, सांप-नेवले एक हो जाते हैं', सपा प्रत्याशी के प्रचार में बोले मनोज पांडेय

UP Nikay Chunav 2023: मनोज पांडेय ने सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा जब मैं मैदान में उतर जाता हूं तो कुछ शक्तियां एक मंच पर आ जाती हैं।

Narendra Singh
Published on: 28 April 2023 8:45 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: जब हम मैदान में आते हैं, सांप-नेवले एक हो जाते हैं, सपा प्रत्याशी के प्रचार में बोले मनोज पांडेय
X
सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय प्रेस कॉन्फ्रेंस में (Social Media)

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पांडेय (SP MLA Manoj Kumar Pandey) ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि, 'निकाय चुनाव में सपा कैंडिडेट पारसनाथ को जनता का भरपूर समर्थन, सभी वर्गों से स्नेह और प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा, इस व्यापक जनसमर्थन को देखकर एक 'अप्राकृतिक गठबंधन' हो गया है। सांप और नेवला एक मंच पर आ गए हैं। सपा विधायक ने कहा, जब मनोज पांडेय चुनाव लड़ते हैं तो इसी तरह सांप-नेवला एक हो जाते हैं।'

रायबरेली के एक होटल में सपा एमएलए मनोज पांडेय ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद रायबरेली की सड़कें खराब रही। डेंगू महामारी की वजह से कई माताओं को अपने बेटे खो दिए जबकि, कितने बेटों ने अपने मां-बाप को। सीवर और पानी निकासी के हालात इतने ख़राब है कि हल्की बरसात में ही नाले उफनाने लगते थे। सड़को पर कीचड़ जमा हो जाता था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

पहले क्या हाल था, किसी से छिपा नहीं

सपा नेता ने कहा,'शहर के इंदिरा नगर में जलभराव का हाल सबको पता है। बरवारीपुर का क्या हाल है, वह भी किसी से छुपा नहीं है। थोड़ी बरसात में ही लोग घर से निकलते तक नहीं। इसी तरह काशीराम कॉलोनी, खालिस हाट और सैयद राजन तमाम मोहल्ले हैं। इनकी हालत भी खस्ताहाल है। इसी नगरपालिका के कार्यकाल में कहारो के अड्डे से लेकर किला बाजार की सड़क को मैंने बनवाया।'

सपा ने किया काम, इसलिए मिल रहा समर्थन

मनोज पांडेय ने दावा किया कि जिस तरीके से व्यापारियों का समर्थन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पारसनाथ को मिल रहा है, वह काबिले तारीफ है। सपा विधायक कहते हैं वो इसलिए जुड़ रहे हैं क्योंकि मनोज पांडेय ने काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि, 'रायबरेली की जनता ने वर्ष 2000 से 2005 के बीच में नगरपालिका के काम को देखा है। आज उसी विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए और उसे मजबूत करने के लिए सपा प्रत्याशी पारसनाथ को समर्थन दे रही है।'

शिक्षक से लेकर मलिन बस्ती तक मिल रहा समर्थन

सपा एमएलए मनोज पांडेय ने कहा, 'जिन मोहल्लों में हम अपने प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं, वहां माताओं- बहनों का हुजूम हमारे साथ चल पड़ता है। मैं रायबरेली की नगरपालिका की जनता को हृदय से नमन करना चाहता हूं। पारसनाथ का चुनाव सिर्फ समाजवादी पार्टी या मनोज कुमार पांडेय नहीं लड़ रहे, बल्कि रायबरेली की जनता खुद लड़ रही है।' उन्होंने कहा, शिक्षक वर्ग, व्यापारी, दलित समाज के भाई और मलिन बस्तियों में रहने वालों का समर्थन पारसनाथ को मिल रहा है।'

'कट्टर दुश्मन भी एक साथ आ जाते हैं'

उन्होंने कहा कि, मैं (मनोज पांडेय) जब चुनाव मैदान में उतर जाता हूं तो कुछ शक्तियां एक मंच पर आ जाती हैं। वह शक्तियां ऐसी होती है जो एक-दूसरे को काटने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। जैसे सांप और नेवला। हमारे मैदान में आते ही कट्टर दुश्मन एक साथ आ जाते हैं।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story