TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jaunpur News: पल भर में चाचा भतीजी बन गये पति पत्नी, जानें क्या है प्रेम कहानी

Jaunpur News: प्रेमी जोड़ों ने बताया पिछले 3 वर्षों से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो अब तक रिश्ते में चाचा भतीजी रहे अब पति पत्नी हो गये है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 21 July 2023 4:00 PM GMT
Jaunpur News: पल भर में चाचा भतीजी बन गये पति पत्नी, जानें क्या है प्रेम कहानी
X
(Pic: Newstrack)

Jaunpur News: जब इश्क चढ़ा परवान तो रिश्ते हुए किनारे चाचा भतीजी अन्तत: बन गये पति पत्नी। जौनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीन ग्राम सभा का प्रकाश में आया है। शुभम सिंह पुत्र योगेंद्र बहादुर सिंह (चाचा) ने अपने घर के बगल की रिया सिंह पुत्री सुनील कुमार सिंह (भतीजी)ने आज शुक्रवार 21 जुलाई को मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शादी कर लिया है। मीडिया के समक्ष प्रेमी जोड़ों ने बताया पिछले 3 वर्षों से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो अब तक रिश्ते में चाचा भतीजी रहे अब पति पत्नी हो गये है। थाना परिसर के अन्दर मंदिर परिसर में भगवान को साक्षी मानकर हम दोनों ने शादी कर ली है।

बता दें कि यह प्रेम विवाह समाज में एक ऐसी बुराई को बढ़ावा देता हुआ नजर आ रहा है जो सामाजिक रिश्तों को तार-तार कर रहा है। एक ऐसा भी वक्त हुआ करता था जब गांव में लोग रिश्तों को निभाते नजर आते हैं। लोग एक दूसरे पर विश्वास करते हुए गांव की बहन बेटियों के ऊपर नजर उठाकर भी नहीं देखा करते थे। लेकिन आज तो रिश्ते तार-तार हो रहे है। भाई-बहन को पत्नी बना ले रहा है और चाचा अपनी वासना की तृप्ति के लिए भतीजी को बीबी बनाने में जरा भी संकोच नहीं कर रहा है। जब बेटियां अपने गांव में असुरक्षित है तो और कहां रह सकती हैं, हालांकि घटना उपरोक्त को लेकर तरह तरह की भी चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

Kapil Dev Maurya

Kapil Dev Maurya

Next Story