×

उन्नाव रेप मामले में अब अखिलेश यादव ने की हादसे की सीबीआई जांच की मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि आरोपित भाजपा विधायक को यूपी से बाहर किसी जेल में भेजा जाए। इस घटना में रेप पीड़िता, उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं जब कि रेप पीड़िता की मौसी और चाची की मृृत्यु हो गई है। संदेह का कारण यह भी है कि पहले इस काण्ड के एक गवाह की जान जा चुकी है। रेप का आरोपी भाजपा विधायक अब भी पीड़ित परिवार को धमकियाँ दे रहा है।

राम केवी
Published on: 29 July 2019 4:46 PM GMT
उन्नाव रेप मामले में अब अखिलेश यादव ने की हादसे की सीबीआई जांच की मांग
X
फ़ाइल फोटो

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

रेप पीड़िता को मिलेे सुरक्षा कर्मियों को क्लीन चिट दी जा रही है जबकि उन्हें अपनी ड्यूटी के तहत रेप पीड़िता के साथ जाना था। इस गंभीर मामले की निष्पक्ष न्याय के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

सपा मुखिया ने कहा कि आरोपित भाजपा विधायक को यूपी से बाहर किसी जेल में भेजा जाए। इस घटना में रेप पीड़िता, उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं जब कि रेप पीड़िता की मौसी और चाची की मृृत्यु हो गई है।

उन्नाव रेप पीड़िता की हालत गंभीर, चाहे तो कहीं और ले जा सकते हैं परिजन: KGMU

संदेह का कारण यह भी है कि पहले इस काण्ड के एक गवाह की जान जा चुकी है। रेप का आरोपी भाजपा विधायक अब भी पीड़ित परिवार को धमकियाँ दे रहा है।

अखिलेश ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ बहुत अन्याय हुआ है। सरकार तो तब चेती जब आठ अप्रैल 2018 को उसने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। रविवार की घटना में तो रेप पीड़िता को भगवान ने बचा लिया तो वह बच गई है लेकिन उसकी जान खतरे में है। उसे गंभीर चोटें है।

जानें उन्नाव रेप केस में अब तक क्या हुआ?

पीड़ित बेटी की बात सुनें

उन्होंने कहा कि कहा कि पुलिस अधिकारी सरकार की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें पीड़ित बेटी की बात भी सुननी चाहिए। उन्होने कहा कि हत्या की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से ही की जा सकती है। अधिकारियों को न्याय करना चाहिए।

इधर, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चैधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को केजीएमसी के ट्रामा सेन्टर में भर्ती रेप पीड़िता से पार्टी की वरिष्ठ नेताओं डा. मधु गुप्ता, श्रीमती जूही सिंह तथा श्रीमती नाहिदा लारी खान ने भेंट की।

महिला नेताओं का उचित इलाज न होने का आरोप

सपा महिला नेताओं ने बताया कि रेप पीड़िता और उनका वकील जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। महिला नेताओं ने बताया कि पीड़िता ने कहा कि केजीएमयू में उनका उचित ईलाज नहीं हो रहा है। महिला नेताओं ने बताया कि वह इस मामले में राज्यपाल से मिलकर गुहार लगायेंगी।

चौधरी ने कहा कि उक्त घटना से जनता में भारी आक्रोश है। लोग मानते है कि भाजपा राज में महिलाओं का कोई सम्मान नही है। बच्चियां भी दुष्कर्म का शिकार हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं।

उन्होंने कहा कि जल तक से अपराधी गतिविधियां बेरोकटोक संचालित हो रही है। हत्या, लूट अपहरण की घटनाएं आए दिन हो रही है। उत्तर प्रदेश की भारी बदनामी हो रही है। उन्नाव की रेप पीड़िता का जो हाल हुआ है उससे उत्पीड़न के शिकार का न्याय कैसे मिलेगा?

राम केवी

राम केवी

Next Story