×

बिल को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है: भाजपा

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी नागरिकता संशोधन विधेयक पर कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त रखें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

Shivakant Shukla
Published on: 14 Dec 2019 3:32 PM
बिल को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है: भाजपा
X

लखनऊ: भाजपा ने आज एक बार फिर विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर नागरिक संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर मुस्लिमों समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के लिए बेहद आवश्यक है जिसके लिए भाजपा सरकार की सराहना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें—सरकार कर्मचारियों से जबरदस्ती चंदा लेगी क्या? यहां जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश व बिहार की संयुक्त कार्यशाला पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजि कार्यशाला में नागरिकता संशोधन विधेयक विषय पर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी नागरिकता संशोधन विधेयक पर कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त रखें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

देश के मुसलमानों का इससे कोई लेना देना नहीं है

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन ने कहा कि जो लोग झूठ फैला रहे हैं वह भी जानते हैं कि देश के मुसलमानों का इससे कोई लेना देना नहीं है। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि संविधान सशांधन विधयेक पारित होने के बाद कांग्रेस तथा अन्य दल अपनी राजनीति चमका चाह रहे है। उन्होंने कहा कि सभी ने बहुमत से इस बिल को पास किया है। सभी के समर्थन से ही यह बिल दोनों सदन से पास हुआ है। इसके बाद ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ यह कानून बना है।

ये भी पढ़ें—देश विरोधी मानसिकता वाले कर रहे नागरिकता कानून का विरोध

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की पुरानी परम्परा रही है कि उसने सदैव ही पडोसी देशों की मदद करने का ही काम किया है न कि उनको परेशान करने का। इस बिल का पडोसी देशों को परेशान करने का कोई इरादा नही है। गौरतबल हे कि भाजपा ने पूरे देश में 6 कार्यशालाओं का आयोजन किया है। आज लखनऊ में पहली कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान बिल से संबंधित जानकारियों से लोगों को जागरूक किया गया।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!