×

यूपी 112 की सेवाओं का हुआ विस्तार, ये सेवाएँ भी जुड़ी यूपी 112 से

अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, असीम अरुण ने बताया कि दुबई पुलिस द्वारा बीते साल हुए अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर प्रतियोगिता में विश्व भर के कई देशों की पुलिस ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूपी 112 को तीसरा पुरुस्कार मिला था।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 1:30 PM GMT
यूपी 112 की सेवाओं का हुआ विस्तार, ये सेवाएँ भी जुड़ी यूपी 112 से
X

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने यूपी 112 की सेवाओं का विस्तार करते हुए इसमे फायर सर्विस, जीआरपी, 108 एम्बुलेंस सेवा तथा महिला वीमेन्स पावर लाइन 1090 को भी जोड़ दिया गया है।

112 की सेवाएं

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यूपी 112 की सेवाओं को और अधिक विस्तार दिया गया है। इसके लिए जहां एक ओर यूपी 112 को अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार आपात सेवा के रुप में संचालित करने की दिशा में गम्भीरता से प्रयास किये गये है वहीं इसके माध्यम से वर्तमान सेवा के अलावा फायर सर्विस, जीआरपी, 108 एग्युलेन्स सेवा व 1000 वीमेन पावर लाइन जैसी सेवाओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने की व्यवस्था की गई है।

Relationship love: हसबैंड-वाइफ ऐसे रखें ख्याल, सुखी रहेगा आपका परिवार

यूपी 112 को तीसरा पुरुस्कार मिला

अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, असीम अरुण ने बताया कि दुबई पुलिस द्वारा बीते साल हुए अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर प्रतियोगिता में विश्व भर के कई देशों की पुलिस ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूपी 112 को तीसरा पुरुस्कार मिला था। असीम अरूण ने कहा कि इससे साफ है कि यूपी 112 की ख्याति विदेशों तक भी जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी 112 की सेवाएं जहां सामान्य घटनाओं व आपातकालीन सूचनाओं पर कार्य करती थी वहीं अब इसके माध्यम से आग लगने पर भी शीघ्र मदद पहुंचाने के लिए अग्निशमन विभाग से भी जोड़ दिया गया है।

ट्रेनों में राजकीय रेलये पुलिस की सहायता प्राप्त करने के लिए भी इस नम्बर का प्रयोग अब किया जा सकेगा। किसी भी आकस्मिक आपदा के समय राज्य आपदा मोचक बल से मदद पाने के लिए भी उससे जोड़ा गया है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये जाने के लिए इसको वीमेन पावर लाइन (1080) से जोड़ा गया है साथ ही इसको पिंक बस सेवा से भी इंटीग्रेटेड किये जाने की व्यवस्था की गई है।

सचिन पायलट को दरकिनार किए जाने से मैं दुखी: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिलाओं को मिलें भय मुफ्त वातावरण

एडीजी 112 ने बताया कि 26 अक्टूबर, 2019 से अब तक कुल 44 लाख 88 हजार 451 कॉल्स मदद के लिए यूपी डायल 112 पर की गयी है, जिस पर त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित ईकाईयों जैसे अग्निशमन सेवा को 34 हजार 652, जीआरपी को 8 हजार 917, मेडिकल को 05 लाख 47 हजार 875, पुलिस को 38,66,572 तथा यूपीएसआरटीसी को 10 हजार 435 कॉल्स को मदद के लिए स्थानान्तरित किया गया।

महिलाओं को भय मुफ्त वातावरण देने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर यूपी 112 द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिला स्कार्ट की सुविधा शुरू की गई जिसके तहत अकेली महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाने में पीआरवी की मदद ली गई है। वर्तमान समय में 10 प्रतिशत पुलिस रिस्पान्स व्हीकल को गहिला पीआरवी के रुप में लगाया गया है। लॉक डाउन के दौरान लगभग 100 महिलाओं को आपात स्थिति में गन्तव्य तक पहुंचाया गया।

बुजुर्गो के लिए अलग डेस्क

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए यूपी 112 की ओर से विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके तहत पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर उनका पंजीकरण भी शुरु किया गया है। बीती 08 मार्च से शुरु हुई इस योजना में 2119 महिलाओं ने स्वयं यूपी 112 को कॉल कर व 1577 महिलाओं के घर जाकर महिला पीआरवी द्वारा विस्तार से पंजीकरण किया गया है। ताकि किसी भी समय इनके द्वारा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

सीनियर सिटीजन व वृद्धजनों की मदद के लिए यूपी 112 की तरफ से सवेरा नामक योजना शुरु की गई है जिसके तहत 7 लाख 30 हजार से अधिक बुजुर्गों का पंजीकरण कर इनके लिए एक अलग से डेस्क यूपी 112 में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सवेरा पर कोई भी जरुरतमंद बुजुर्ग काल कर अपना पंजीकरण करा सकते है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

बिहार में कोरोना वायरस के 1,266 नए मामले सामने आए, मरीजों की संख्या हुई 16,305

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story