×

अब यूपी विधानसभा की नई वेबसाइट से मिलेगी अधिक जानकारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की नवसृजित (डायनामिक) वेबसाइट का राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में उद्घाटन किया।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Aug 2019 5:00 PM GMT
अब यूपी विधानसभा की नई वेबसाइट से मिलेगी अधिक जानकारी
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की नवसृजित (डायनामिक) वेबसाइट का राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में उद्घाटन किया।

दीक्षित ने बताया कि नव सृजित वेबसाइट में लोकसभा/राज्यसभा की भांति विधानसभा से संबंधित समस्त सूचनाओं का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, समस्त कार्यवाहियों, कार्यवृत्त, विधान सभा पुस्तकालय, समितियों, प्रश्नोत्तर व वर्तमान एवं पूर्व विधान सभा के समस्त सदस्यों के जीवन परिचय का इस नई वेबसाइट पर प्रदर्शन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें…अमित शाह ने PoK को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- इसके लिए तो दे देंगे जान

राज्यपाल अभिभाषण एवं बजट प्रस्तुतीकरण के समय दिये गये भाषणों को भी अपलोड किया जायेगा। इससे विधान सभा सदस्यों को विभिन्न विषयों पर भाषण करने के लिए विषय सामग्री प्राप्त करने में सुविधा होगी।

दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता द्वारा विधान सभा की जीवन्त कार्यवाही बड़ी उत्सुकता एवं जिज्ञासा के साथ देखी जाती है। इस वेबसाइट पर कार्यवाही दिखाए जाने से जन सामान्य को भी विधान सभा की गतिविधियों के बारे में सहज जानकारी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें…जम्मू-कश्मीर का सच: मुस्लिम राज्य में हिंदू शासक की ऐसी थी कहानी

उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारी को बराबर अपडेट एवं अनुश्रवण किये जाने की व्यवस्था की जाए। विधान सभा में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका के प्रमुख अंशो को भी वेबसाइट पर डाले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी बताया की वेबसाइड में प्रदर्शित सभी सूचनाएं भारत सरकार की मेघराज क्लाऊड/(सर्वर) पर संरक्षित है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे ने आश्वस्त किया कि अध्यक्ष की अपेक्षानुसार वेबसाइट को अपडेट किया जायेगा। मासिक पत्रिका के साथ-साथ उनकी लिखी गयी पुस्तकों के प्रमुख अंशो का भी वेबसाइट पर प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में एनआईसी के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story