×

UP News: योगी सरकार का रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, UP ATS ने 6 जिलों से 74 को किया गिरफ्तार, सबसे अधिक इस जिले से

UP Ats Action Against Rohingya: बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आए रोहिंग्याओं पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में UP ATS ने अभियान चलाकर 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए।

Aman Kumar Singh
Published on: 24 July 2023 11:31 AM GMT (Updated on: 24 July 2023 5:01 PM GMT)
UP News: योगी सरकार का रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, UP ATS ने 6 जिलों से 74 को किया गिरफ्तार, सबसे अधिक इस जिले से
X
ATS (Social Media)

UP Ats Action Against Rohingya: यूपी एटीएस (UP ATS) बाहरी तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी है। इसी कड़ी में UP ATS ने सोमवार (24 जुलाई) को रोहिंग्याओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने कुल 74 रोहिंग्याओं को 6 जिलों से गिरफ्तार किया है। सबसे अधिक 31 रोहिंग्या मथुरा (Mathura) से धरे गए हैं।

रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर यूपी एटीएस ने प्रेस रिलीज जारी किया। जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार, UP ATS ने पूरे यूपी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान चलाया गया।

UP ATS ने ये बताया

यूपी पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने कहा कि, 'टीम को सूचना मिल रही थी कि, अवैध रूप से सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोहिंग्या रह रहे हैं। उक्त सूचना को जिला पुलिस और एटीएस की फील्ड यूनिटों द्वारा सत्यापित कराया गया। इसी क्रम में 24 जुलाई को ATS ने जनपदीय पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए।'

गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए गए कुल 74 रोहिंग्याओं के खिलाफ उपरोक्त जिलों के संबंधित थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर, विधिक कार्यवाही की जा रही है। सबसे अधिक रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए गए हैं, जिनकी संख्या 31 हैं। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अल्हैपुर और कोटा गांव में झोपड़ी बनाकर रह रहे 40 रोहिंग्या को एटीएस टीम ने पकड़ा। गोपनीय तरीके से 8 घंटे तक ये कार्रवाई आधी रात के बाद शुरू की गई थी।

हापुड़: अवनीश पाल की रिपोर्ट

16 रोहिंग्याओ को किया गिरफ्तार

मेरठ से आई एटीएस टीम ने थाना धौलाना के शेखुपर खिचरा में सोमवार सुबह छापा मारा। टीम के अफसरों ने गांव खिचरा व आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे व अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे 16 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि,सोमवार की सुबह मेरठ एटीएस यूनिट की सात सदस्यीय टीम के अफसर थाना धौलाना क्षेत्र में पहुंचे थे। टीम ने स्थानीय पुलिस टीम को साथ लेकर शेखपुर खिचरा में किराये पर रहने वाले लोगों की जांच की शुरू की । जिसके बाद सोलह संदिग्ध रोहिंग्याओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने सभी से घंटों तक पूछताछ की। जिसके बाद पूछताछ में पता लगा कि सभी रोहिंग्या मुस्लिम हैं और पिछले करीब चार साल से इस गांव में रह रहे थे। ये सभी मेरठ से भागकर यहाँ रहने लगे थे। टीम ने सभी को हिरासत में लेकर इनके घरों की तलाशी लेकर दस्तावेज खंगाले। हालांकि इनके पास से कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जो उन्होंने भारत आकर बनवाया हो।

इन रोहिंग्याओं को किया गया गिरफ्तार

जन्नतउल्ला (35 वर्ष), अयास (18 वर्ष), फ़य्याज (20 वर्ष), रियास (18 वर्ष) जफर आलम (58 वर्ष), दिल मोहम्मद (44 वर्ष), नबी हुसैन (हुसन) (58 वर्ष), समसुल (18 वर्ष), अजीमुल्ला (18 वर्ष), नूर मोहम्मद (30 वर्ष), मोहम्मद रफीक(40 वर्ष), नूर आलम(42 वर्ष), रुकवान (32 वर्ष) समेत 3 नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

अलीगढ़: लक्ष्मण सिंह राघव की रिपोर्ट

दर्जनभर से अधिक रोहिंग्या गिरफ्तार

इसी तरह, अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र मखदूम नगर में यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर अवैध रूप से प्रवास कर रहे करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा की ये म्यांमार के रहने वाले हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story