×

भड़के UP के किसान: पंजाब-हरियाणा के बाद यहां तैयारी, दिल्ली की ओर करेंगे कूच

कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। भारतीय किसान यूनियन ने कल से दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की घोषणा की है।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 1:05 PM GMT
भड़के UP के किसान: पंजाब-हरियाणा के बाद यहां तैयारी, दिल्ली की ओर करेंगे कूच
X
किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड पर टिकरी बॉर्डर पर लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुज़फ्फरनगर: कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। भारतीय किसान यूनियन ने हरियाणा और पंजाब के किसानों को समर्थन देते हुए कल से दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल, जौनपुर में अरबों का लेन देन प्रभावित

यह आंदोलन का टाइम है...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों की जो लड़ाई है उसका समय आ गया है पंजाब और हरियाणा का किसान उठ खड़ा हुआ है, उसने दिल्ली को चारों ओर से घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन का टाइम है अब हमने भी कल के लिए रणनीति बना ली है और हम लोग भी कल दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर होंगे।

किसानों के खिलाफ बने कानून को वापस लेना पड़ेगा

देश में अब कृषि क्रांति होगी केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल ला कर किसानों के खिलाफ कानून बनाया है, उसे वापस लेना पड़ेगा। एलेप्पी को लेकर कानून बनाना पड़ेगा और इस बार हरियाणा और पंजाब के किसान आगे बढ़ रहे हैं और दिल्ली पुलिस उनके साथ अत्याचार कर रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है। किसानों के ऊपर दिल्ली सरकार बल प्रयोग कर रही है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/MUZAFFARNAGAR-26-11-2020-HIGHWAY-SE-DELHI-KAREGE-KISAN-KUCH-BYTERAKESH-TIKAIT-RASTRIY-PRVAKTA-BHARTIY-KISAN-YUNIYAN.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: पति ने काटा प्राइवेट पार्ट: इतनी सी बात पर उठाया खौफनाक कदम, सदमे में पत्नी

कल से यूपी का किसान सड़कों पर होगा

आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी किसानों को रोक कर उनपर पर अत्याचार कर रही है और दिल्ली जाने से किसानों को रोका जा रहा है। इस आंदोलन में पूरे देश का किसान जाग गया है और इस बार एक बड़ा आंदोलन होगा, जो किसानों के हित में होगा। कल से यूपी का किसान भी सड़कों पर होगा और इस फिर से बिल कानून के खिलाफ और केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेगा हम लोग कल दिल्ली देहरादून हाईवे पर नवला कोठी पर एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे ।

रिपोर्ट: अमित कुमार

Newstrack

Newstrack

Next Story