×

स्वतंत्रदेव सिंह की हुंकार: घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र पासवान के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

Shivani
Published on: 19 Oct 2020 3:21 PM GMT
स्वतंत्रदेव सिंह की हुंकार: घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि अपनी राजनैतिक आंकाक्षाओं की पूर्ति के लिए विपक्षी दल देश की जनता को जाति, धर्म-मजहब के नाम पर बांटकर सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा ने अपनी-अपनी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अपना और अपने परिवार का विकास तो किया लेकिन देश-प्रदेश और जनता का विकास सिर्फ इनकी झूठी घोषणाओं तक ही सीमित रह गया। स्वतंत्र देव सिंह ने जनता का आवाहन किया कि वे एकजुट होकर घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र पासवान को अपना आशीर्वाद व समर्थन देकर विजय बनायें।

घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

प्रदेश अध्यक्ष ने आज घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र पासवान के समर्थन में चुनाव प्रचार किया व पार्टी के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अनुसूचित मोर्चे द्वारा आयोजित सम्मेलन को भी सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ेंः खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले: आ गए अच्छे दिन, सरकारी विभागों में मिलेगी सीधे नियुक्ति

भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र पासवान का समर्थन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जायें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और एक बार फिर भारी मतो से भाजपा की जीत होगी।



मोदी के नेतृत्व में केन्द्र- योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के लिए संकल्पित

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा, अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी सत्ता की पहंचान बन गई हो, उन्हें सुशासन और विकास रास नहीं आ रहा है। इसीलिए ऐसे लोग उत्तर प्रदेश में अराजकता फैलाकर हिंसा कराने की फिराक में है। लेकिन जनता इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

UP BJP Chief Swatantra Dev Singh attend Ghatampur Assembly bypoll campaign'

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी का तोहफा: यूपी को मिला कैंसर संस्थान, इस बात पर भड़क गए अखिलेश

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास व सुशासन और सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का फर्क जनता महसूस कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे सम्पर्क और संवाद को हथियार बनाकर चुनाव मैदान में पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story