×

यूपी में सभी सीटों पर विपक्ष को घेरने की बीजेपी ने बनाई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विपक्ष को एक साथ घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा की रणनीति सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस को सूबे में ही घेरने की है।

Dharmendra kumar
Published on: 25 March 2019 10:27 AM GMT
यूपी में सभी सीटों पर विपक्ष को घेरने की बीजेपी ने बनाई रणनीति
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विपक्ष को एक साथ घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा की रणनीति सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस को सूबे में ही घेरने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जहां हेमा मालिनी के लिए जहां मथुरा में तो मंत्री धर्म सिंह सैनी और सुरेश राणा बिजनौर मैं प्रचार करेंगे। इसके अलावा अतुल गर्ग मेरठ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

26 मार्च की रणनीति

इसी तरह से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद में रैली करेंगे। तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, वाराणसी में, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे।

26 मार्च को ही केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गाजियाबाद में प्रचार करेंगी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा में, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फिरोजाबाद में, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कृष्णाराज शाहजहांपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

26 मार्च को भाजपा राष्ट्रीय सचिव सरदार आर.पी. सिंह व प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह आवंला में, सरदार आर.पी. सिंह और मंत्री सुरेश खन्ना पीलीभीत में, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदांयू में बेटी संघमित्रा के लिए, मंत्री एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह एटा में, श्रीकांत शर्मा फतेहपुर सीकरी में चुनाव प्रचार करेंगे।

इसी दिन ओ.पी. धनगड़ व सुरेश राणा अलीगढ़ में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व मंत्री लक्ष्मीनारायण हाथरस में, मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा हरदोई और मिश्रिख सीट पर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी उन्नाव में साक्षी महाराज के लिए प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें...डेढ़ माह से गायब किशोर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

26 मार्च को ही यूपी बीजेपी चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया धौरहरा में, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर में, सतपाल महराज मोहनलालगंज में कौशल किशोर के लिए मानेंगे वोट।

इसके अलावा इस दिन सतपाल महराज बाराबंकी में भी प्रचार करेंगे। मंत्री रमापति शास्त्री श्रावस्ती, केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला फैजाबाद में, प्रेम शुक्ला कैसरगंज व गोण्डा में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी में, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा कन्नौज में, मंत्री ब्रजेश पाठक अकबरपुर में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें...भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर की यह टिप्पणी

मंत्री सत्यदेव पचौरी जालौन में, मंत्री सतीश महाना फर्रुखाबाद में, मंत्री नंद गोपाल नंदी बांदा में, मंत्री अर्चना पाण्डेय हमीरपुर में, मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती सिंह सुल्तानपुर में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में, सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर में, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घोसी में, मंत्री जय प्रकाश निषाद बलिया, दारा सिंह चौहान आजमगढ़ में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें...पंत: टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार

मंत्री रीता बहुगुणा जोशी संतकबीर नगर में, विनय कटियार बस्ती में, मंत्री जय प्रताप सिंह देवरिया में, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चन्दौली व मछली शहर में, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जौनपुर में, मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी में, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा प्रयागराज में प्रचार करेंगे। इसके अलावा पंकज सिंह प्रतापगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story