×

UP BJP कार्यकारिणी का एलान, पिछड़ों-महिलाओं पर फोकस, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक साल बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस कमेटी में सभी वर्गों और क्षेत्र का पूरा ख्याल रखा गया है।

Newstrack
Published on: 22 Aug 2020 3:14 PM GMT
UP BJP कार्यकारिणी का एलान, पिछड़ों-महिलाओं पर फोकस, देखें लिस्ट
X
यूपी बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की जारी हुई सूचि

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक साल बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस कमेटी में सभी वर्गों और क्षेत्र का पूरा ख्याल रखा गया है। 41 सदस्यीय नयी टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए हैं। इसके अलावा दो कोषाध्यक्ष बनाएं गये हैं। इनमें कुछ नए चेहरों को स्थान तो कुछ पुराने चेहरों को पद्दोन्नति मिली है। वहीं इस टीम में आगामी चुनाव के लिहाज से जातीय संतुलन पर पूरा जोर दिया गया है। नई टीम में 7 बाम्हण, 6 ठाकुर, सात दलित, 12 पिछड़े एवं 12 महिलाओं को स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट: IPS अफसर ने लिखी अपनी कहानी, पढ़कर हो जायेंगे इमोशनल

स्वतंत्र देव सिंह ने किया नई टीम का एलान

प्रदेश अध्यक्ष स्वतत्र देव सिंह द्वारा घोषित टीम में लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह , विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी ,पद्मसेन चैधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेंद्र चौधरी ,ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें दो ब्राम्हण, 4 ठाकुर, सात पिछड़े तथा तीन अनसूचति जाति को शामिल किया गया है।



इसके अलावा प्रदेश महामंत्रियों की सूची में जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत शामिल हैं। इसमें भी दो ब्राम्हण, एक ठाकुर तथा दो एससी तथा पांच पिछड़ों को स्थान दिया गया है। इसी तरह प्रदेष मंत्री में त्रयंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरी, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चैबे, रामचंद्र कन्नौजिया, विजय शिवहरे, शंखर लोधी, शकुंतला चैहान, अनामिका चौधरी और पूनम बजाज के नाम हैं। वहीं भाजपा ने कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल बनाये गए हैं। तन ब्राम्हण, 6 पिछड़े, 4 दलित तथा एकठाकुर को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: इन टिप्स को फॉलो कर बनाए रिश्तों को खूबसूरत, आनंद से भर जाएगा जीवन

टीम में स्थान नहीं पाने वाले नेताओं के लिए खास तैयारी!

पहली बार दो कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं जो सामान्य जाति हैं। जनपद वार इस टीम में वाराणसी एवं लखनऊ को चार चार नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं पूर्वाचंल के गोरखपुर से केवल एक नेता को ही इस टीम में स्थान दिया गया है। इसी तरह बुदेलखण्ड के सात जनपदों से केचल चित्रकूट से एक प्रदेश मंत्री बनाया गया है। राम मंदिर को लेकर अयोध्या की चर्चा पूरी दुनिया में है लेकिन इस टीम में यहां से किसी को मौका नहीं मिला है। यह भी चर्चा है कि जिन नेताओं को इस टीम में स्थान नहीं मिल सका है उन्हें मंत्रिमण्डल बिस्तार एवं सरकारी उपक्रम में समायोजित किया जा सकता हैं।

ये भी पढ़ें: अजब इश्क: प्रेमी निकला दो बच्चों का बाप, फिर भी साथ रहने को तैयार मशहूर नृत्यांगना

Newstrack

Newstrack

Next Story