×

UP Politics: जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी प्रतिक्री, विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना

UP Politics: जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन से संबंधित विषय पर निर्णय केन्द्रीय पार्टी करती है। भारतीय जनता पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी किसके साथ नहीं कौन एनडीए का पार्ट बनेगा और कौन नहीं ये सब केन्द्रीय नेतृत्व निर्णय करती है।

Anant Shukla
Published on: 11 July 2023 11:22 AM GMT
UP Politics: जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी प्रतिक्री, विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना
X
up bjp president bhupendra chaudhary reaction on jayant chaudhary (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी से मनमुटाव के चलते पुराने सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि मोदी के कैबिनेट विस्तार में जयंत को स्थान मिल सकता है। आज मोरादाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से जब जयंत के एनडीए में शामिल होने से संबंधित सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा जो भी भाजपा और पीएम मोदी की विचारदाराओं से सहमत होकर देश की तरक्की में भाग लेना चाहेगा उसके लिए एनडीए का दरवाजा खुला है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आज मुरादाबाद नगर निगम के पदेन सदस्य के रूप में सपथ ली और पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि नगर निगम कार्यकारिणी के लिए भाजपा द्वारा घोषित सभी उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए गठित महा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने, गठबंधन करने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। हमारा संविधान भी इस बात का अधिकार देता है। लेकिन विपक्ष इसका दुरुपयोग कर चुनाव के समय लोगों को मुख्य मुद्दे से भटकाने के लिए गठबंधन का राग अलापते हैं। जनता को पता है कि यह स्वार्थ का गठबंधन है जनता के लिए नहीं।

यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को पता है कि ऐसा कुछ काम नहीं है जिसके आधार पर वोट मांगा जाए। इस लिए लोगों को गुमराह करने के लिए गठबंधन का सहारा लेना पड़ता है। प्रदेश की जनता जानती है कि ये स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। इसका जनता से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है काम के आधार पर भाजपा यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

गठबंधन पर केंद्रीय नेतृत्व करता है अंतिम निर्णय

जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन से संबंधित विषय पर निर्णय केन्द्रीय पार्टी करती है। भारतीय जनता पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी किसके साथ नहीं, कौन एनडीए का पार्ट बनेगा और कौन नहीं ये सब केन्द्रीय नेतृत्व निर्णय करती है। लेकिन मेरा मानना है कि यदि वे पीएम मोदी और पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और देश प्रदेश को विकास के पुथ पा लाना चाहते हैं तो मेरा नीजी तौर पर मानना है कि उनका स्वागत करेंगे। किसी के भी साथ गठबंधन केन्द्रीय नेतृत्व का निर्णय अंतिम है और मैं हमेशा पार्टी के निर्णय के साथ खड़ा हूं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story