×

मोदी को लेकर यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बात

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मोदी ने गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनके स्वास्थ्य और गरीब कल्याण की कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया है।

SK Gautam
Published on: 9 May 2023 3:55 PM GMT
मोदी को लेकर यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बात
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि मोदी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति हमारा मिशन और विचार है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत का गौरव विश्व में बढ़ाते हुए 130 करोड़ देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊँचा किया है।

ये भी देखें : सस्ती बुलेट हुई लांच: अब बुलेट प्रेमियों का सपना होगा सच, यहां देखें दाम

गरीब कल्याण की कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मोदी ने गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उनके स्वास्थ्य और गरीब कल्याण की कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया है।

मोदी जी ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वे मा. नरेन्द्र मोदी जी के समाज के हर वर्ग के कल्याण और सेवाभाव से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें।

ये भी देखें : गजब! भारत की पहली महिला, तैनात हुई रूस के भारतीय दूतावास में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उनके जन्मदिवस पर स्वास्थ्य केन्द्र, प्रदर्शनी व रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आगरा में सेवा सप्ताह के अर्न्तगत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मलित हुए। प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों सहित मंत्रीगण व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी देखें : सस्ती बुलेट हुई लांच: अब बुलेट प्रेमियों का सपना होगा सच, यहां देखें दाम

मोदी के दीर्घायु होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाईयों द्वारा आज पूरे प्रदेश में मोदी जी के जीवन और उनकी उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई साथ ही स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य कैम्प व जनसेवा से जुडे कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story