×

UP By Election 2022: यूपी के तीनों सीटों पर मतदान खत्म, मैनपुरी-खतौली-रामपुर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

UP by Election 2022: यूपी के तीन सीटों पर आज उप चुनाव हो रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीट पर बीजेपी और सपा आमने-सामने है।

aman
Written By aman
Published on: 5 Dec 2022 12:42 PM GMT (Updated on: 5 Dec 2022 12:42 PM GMT)

UP By Election 2022: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट तथा खतौली और रामपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज (5 दिसंबर) शाम 6 बजे समाप्त हो गया। वोटिंग के दौरान सपा और बीजेपी ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मैनपुरी सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। यहां मुख्य मुकाबला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिम्पल यादव (Dimple Yadav) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी रघुराज शाक्य के बीच है।

उधर, 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में दोषी पाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक विक्रम सैनी (Vikram Saini) को खतौली निर्वाचन क्षेत्र (Khatauli constituency) से विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया है। उनकी जगह उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी भाजपा प्रत्याशी हैं। जबकि उनके सामने राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया ताल ठोक रहे हैं। यहां इन्हीं दोनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा अभद्र भाषा के मामले में दोषी पाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी और रामपुर के विधायक आजम खान (Azam Khan) को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिस वजह से सपा के इस मजबूत गढ़ पर सपा के आसिम रजा (Asim Raza) प्रत्याशी हैं। जिनका मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना (Akash Saxena) से है। आजम खां की सदस्यता जाने में आकाश सक्सेना की अहम भूमिका रही है। इसलिए इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं। मतदान की पल पल की अपडेट और मतदान प्रतिशत का हाल जानने के लिए बने रहें।

अब सभी पार्टियों को 8 दिसंबर का इंतजार है। इस दिन EVM खुलेगा और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। प्रदेश की जनता को जहां परिणामों का इंतजार है, पार्टियों की सांसें अटकी पड़ी हैं।

न्यूजट्रैक लाइव के साथ।

Live Updates

  • 5 Dec 2022 6:50 AM GMT

    सपा का आरोप- रामपुर में वोट डालने गए युवक को पीटा

    समाजवादी पार्टी रामपुर उप चुनाव के दौरान लगातार आम लोगों की प्रताड़ना के आरोप लगा रही है। सपा ने ट्वीट किया है, 'आम जनता को प्रताड़ित कर रही भाजपाई पुलिस! रामपुर में वोट डालने गए युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। शर्मनाक। मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।'


  • 5 Dec 2022 6:43 AM GMT

    रामगोपाल का दावा- डिंपल तीन गुना ज्यादा वोटों से जीतेंगी 

    मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान जारी है। सैफई के मतदान केंद्र पर सोमवार को मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा, 2019 लोकसभा चुनाव में 'नेताजी' को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना अधिक वोटों से सपा कैंडिडेट डिंपल यादव जीतेंगी। 

  • 5 Dec 2022 6:38 AM GMT

    रामपुर में अभी भी वोटिंग की रफ्तार धीमी

    यूपी में उप चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 19.5 फीसदी मतदान हो चुका था। जबकि, वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर के लिए 20.70 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं, रामपुर में मतदान की रफ्तार अभी भी धीमी है। रामपुर में सुबह 11 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ। 

  • 5 Dec 2022 6:32 AM GMT

    मैनपुरी में विधानसभा वार सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

    - मैनपुरी सदर (Mainpuri Sadar) - 20.25 प्रतिशत 

    - भोगांव (Bhogaon)- 17.28 फीसदी

    - किशनी (Kishni) - 18.7 फीसद 

    - करहल (Karhal) - 17.77 प्रतिशत

    - जसवंतनगर (Jaswantnagar) - 19.6 फीसदी

  • 5 Dec 2022 6:25 AM GMT

    शिवपाल और धर्मेंद्र यादव ने भी डाला वोट


    प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव तथा सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी आज मतदान किया। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा, कि 'मतदान जारी है। पुलिस का अभी तक दबाव था, इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेताजी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव हैं। मैनपुरी की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।'

  • 5 Dec 2022 6:21 AM GMT

    डिंपल यादव ने की वोटिंग

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। वोटिंग से पहले उन्होंने 'नेताजी' श्रद्धांजलि दी।  


  • 5 Dec 2022 6:02 AM GMT

    अखिलेश ने कहा- निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'अब हमें 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी अच्छी तरह करनी पड़ेगी। प्रदेश में निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा। विरोध करने वालों पर केस दर्ज हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग आंखें बंद कर बैठा है।'

  • 5 Dec 2022 6:00 AM GMT

    अखिलेश- रामपुर में प्रशासन बीजेपी को समर्थन कर रहा

    वोट डालने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। सपा सुप्रीमो ने कहा, कि 'मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है, मैं कह नहीं सकता? लेकिन, आज सुबह से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही। उन्होंने कहा, रामपुर में प्रशासन बीजेपी को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किए गए हैं। रामपुर से ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई दिनों से पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही थी।'

  • 5 Dec 2022 5:39 AM GMT

    सपा बोली- मैनपुरी में कई जगह EVM खराब, मतदान प्रभावित

    समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, मैनपुरी में बूथ संख्या- 289 पर EVM खराब है। इसी तरह करहल में बूथ संख्या- 344 के नगला महारम में भी EVM खराब होने से मतदान बाधित हुआ है। जसवंतनगर में बूथ संख्या- 299 तथा कलेपुरा पर भी ईवीएम खराब है। जिससे मतदाताओं को परेशानी हुई।

  • 5 Dec 2022 5:36 AM GMT

    रामपुर में बूथों पर सन्नाटा, वोटिंग की रफ्तार धीमी


    रामपुर उप चुनाव के दौरान लोगों में उत्साह का अभाव देखने को मिला। शुरुआती घंटे में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9 बजे तक जिले में 3.97 प्रतिशत ही मतदान हुआ। रामपुर के हामिद इंटर कॉलेज पर नजारा कुछ इस प्रकार था। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story