×

योगी के घर मातम: नहीं रहे परिवार के ये सदस्य, आज ही आई ये बड़ी खबर

कोरोना काल में बीते 20 अप्रैल को उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, उसके बाद अब सहारनपुर में नवीन नगर में निवास करने वाले मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का रविवार को निधन हो गया है।

Newstrack
Published on: 25 Oct 2020 1:20 PM GMT
योगी के घर मातम: नहीं रहे परिवार के ये सदस्य, आज ही आई ये बड़ी खबर
X
योगी के घर मातम: नहीं रहे परिवार के ये सदस्य, आज ही आई ये बड़ी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर भी एक के बाद एक पारिवारिक मुसीबतें आ रही हैं। कोरोना काल में बीते 20 अप्रैल को उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, उसके बाद अब सहारनपुर में नवीन नगर में निवास करने वाले मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का रविवार को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।

बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नवीन नगर में 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे दीपक बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने भी परिवार को सांत्वना दी।

cm yogi's mousa

ये भी देखें: मिशन शक्ति पर बोलीं मंत्री रीता बहुगुणा, 21वीं सदी महिलाओं की होगी

पिता की मौत की खबर सुन तनिक भी विचलित नहीं हुए थे सीएम योगी

गौरतलब है कि बीते अप्रैल महीने में सोमवार सुबह जब आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ तब तुरंत ही योगी आदित्यनाथ को इस बात की सूचना दी गई। जब यह खबर मुख्यमंत्री को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। बावजूद इसके योगी आदित्यनाथ ने बैठक को जारी रखा। योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लिवर की समस्या थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें पिछले महीने 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story