×

कांग्रेस बोली, योगी से नहीं संभल रहा है यूपी, इस्तीफा दें

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में यूपी में दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कार्यालय में कानून व्यवस्था की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और शांति पाठ का आयोजन किया गया।

Newstrack
Published on: 24 July 2020 3:28 PM GMT
कांग्रेस बोली, योगी से नहीं संभल रहा है यूपी, इस्तीफा दें
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: यूपी कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है। इसके पहले, शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में यूपी में दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कार्यालय में कानून व्यवस्था की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और शांति पाठ का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका से तनाव: चीन के राष्ट्रपति ने सेना को दे दिया ये आदेश, मची खलबली

कानून व्यवस्था की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध व शांति पाठ

इस शांति पाठ से पहले कांग्रेसजनों ने अपने बाल उतरवा कर विरोध-प्रदर्शन भी किया। इसी बीच कानपुर संजीत यादव के परिजनों से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे देर शाम रिहा किया गया।

गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराधियों के आगे बेबस होकर सरेंडर कर चुकी है। योगी से प्रदेश नही संभल रहा है, अब उनको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में इस समय अपराधी-पुलिस गठजोड़ के चलते कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों को पुलिस सहित सत्ता पक्ष में बैठे लोगों का संरक्षण है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है, जनता त्राहिमाम कर रही है।

ये भी पढ़ें: धरने की तैयारी पूरी: मंगवाए गए टेंट, राजभवन में प्रदर्शन करेगा गहलोत खेमा

सरकार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है

उन्होंने हाल में हुई हत्या, बलात्कार आत्मदाह का सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल तोड़ने, उनपर लगाम लगाने के बजाए योगी सरकार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है और फर्जी मुकदमे लगा रही है। कानपूर के संजीत यादव का अपहरण फिरौती और बाद में हत्या उसी का परिणाम है।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके चैधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या बलात्कार और आत्मदाह की घटनाएं हो रही। लोगों की सुनवाई न पुलिस कर रही है न प्रशासन और सत्ता में बैठे लोग। हार कर लोग सत्ता के प्रतिष्ठान के आगे आत्मदाह करने को मजबूर है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। अब लोगो की जान लेकर इसकी मुनादी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध में प्रदेश नम्बर एक हो चुका है। दलितों से ऊपर सबसे ज्यादा उत्पीड़न भी योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें: JDU नेता का तेजस्वी यादव पर बड़ा खुलासा, जानकर आपको होगी हैरानी

Newstrack

Newstrack

Next Story