×

शिक्षक व पशुपालन भर्ती घोटाले पर कांग्रेस आक्रामक, मांगी गिरफ्तारी व बर्खास्तगी

ज्ञापन मे प्रमुख रूप से घोटाले में लिप्त विभागों के मंत्रियों की बर्खास्तगी हो ताकि जांच प्रभावित ना हो। तथा लिप्त मंत्रियों के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी हो

Aradhya Tripathi
Published on: 22 Jun 2020 12:57 PM GMT
शिक्षक व पशुपालन भर्ती घोटाले पर कांग्रेस आक्रामक, मांगी गिरफ्तारी व बर्खास्तगी
X

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में हुए घोटालों में जिस प्रकार भ्रष्टाचार में मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम उजागर हुए हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है। उसे लेकर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के प्रतिनिधि के रूप में आए सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह को सौंपा।

कांग्रेसियों ने घोटाले को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन मे प्रमुख रूप से घोटाले में लिप्त विभागों के मंत्रियों की बर्खास्तगी हो ताकि जांच प्रभावित ना हो। घोटालों में लिप्त विभागों के मंत्रियों के प्रतिनिधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए ताकि जनता के सामने सच्चाई लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- आइसोलेट वार्ड का हाल बेहद बुरा, कोरोना संक्रमित की मौत से मचा बवाल

तथा 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में हुई धांधली तथा चयन प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ हुई नाइंसाफी संविधान प्रदत्त अधिकारी का उल्लंघन है। उसे सुरक्षित रखने की गारंटी दी जाए। इसके साथ प्रदेश में हुए अन्य घोटाले जैसे पी.डी.एस. जूता मोजा घोटाला, डी.एच.एल.एफ.आदि घोटालों की न्यायिक जांच हो।

ये लोग रहे शामिल

ये भी पढ़ें- विक्टरी डे परेड में शामिल होंगे रक्षा मंत्री, जानें क्यों होता है इसका आयोजन

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अ.भा. कांग्रेस के सदस्य/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु पाठक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, अब्दुल हकीम, छवि राज यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, अमरजीत रावत, चंचल सोनकर, राकेश यादव गुड्डू, धर्मेंद्र यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नाथ बख्श सिंह

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story