×

लापता अजय लल्लू: पुलिस गिरफ्त में गायब प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस का योगी से सवाल

उत्तर प्रदेश सरकार की गौशालाओं में गायों की मौत को लेकर योगी सरकार को घेरने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का पुलिस की गिरफ्त में लापता हैं।

Shivani
Published on: 26 Dec 2020 5:09 PM GMT
लापता अजय लल्लू: पुलिस गिरफ्त में गायब प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस का योगी से सवाल
X

लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ललितपुर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद से लापता हैं। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि ललितपुर पुलिस की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्हें किस जेल में रखा गया है, यह भी नहीं बताया जा रहा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि वह बताएं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कहां हैं?

अजय कुमार लल्लू पुलिस की गिरफ्त में लापता

उत्तर प्रदेश सरकार की गौशालाओं में गायों की मौत को लेकर योगी सरकार को घेरने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का पुलिस की गिरफ्त मेंलापता हैं। उनका अभी तक अता पता नहीं चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि शनिवार दोपहर ललितपुर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया उसके बाद से अब तक उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई है। ललितपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। अध्यक्ष के बारे में सरकार के अधिकारी भी कुछ बता नहीं रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः रायबरेली में डिप्टी CM: सोनिया गांधी पर बोला हमला, कई परियोजनाओं की शुरुआत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को ललितपुर से लिया गया था हिरासत में

ललितपुर जिला जेल में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नहीं ले जाया गया है। रात 9:30 बजे के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि वह बताएं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कहां रखा गया है, उनकी लोकेशन क्या है?



योगी सरकार से कांग्रेस का सवाल, प्रदेश अध्यक्ष को कहां रखा है, लोकेशन बताएं?

Newstrack.com से बातचीत में कांग्रेसी नेता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से घबराई हुई है। गौशालाओं में गायों की बेदर्दी से हो रही मौत और कुछ गायों को जिंदा हालात में भी दफनाए जाने का मामला उजागर करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पहले तो योगी सरकार ने पदयात्रा से रोका और अब उन्हें गायब कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में इस बड़े नेता ने NDA से तोड़ा नाता

योगी सरकार की तानाशाही का हाल यह है कि लोकतांत्रिक तरीके से राजनीतिक दलों को विरोध प्रदर्शन भी करने से रोका जा रहा है। दूसरे राजनेताओं को पुलिस प्रशासन की मदद से गायब किया जा रहा है। इससे पहले भी योगी सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को महीनों तक जेल में बंद रखा था। योगी सरकार के आगे जब कांग्रेस कार्यकर्ता और अध्यक्ष नहीं झुक रहे हैं तो अब यह सरकार अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है।

UP Congress Chief Ajay Kumar Lallu Missing in Police Custody Party Ask CM Yogi for his location

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ललितपुर से लखनऊ भेजे जाने की जानकारी ललितपुर प्रशासन ने दी है लेकिन अभी तक ना वह लखनऊ पहुंचे हैं ना उनकी कोई लोकेशन मिल रही है।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story