×

यूपी कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद, 43 जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में बिखरे हुए संगठन को फिर से खड़ा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश स्तर पर संगठन के पेंच कसने के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 43 जिला व शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी हैं।

Aditya Mishra
Published on: 24 Dec 2019 3:58 PM GMT
यूपी कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद, 43 जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा
X

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में बिखरे हुए संगठन को फिर से खड़ा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश स्तर पर संगठन के पेंच कसने के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 43 जिला व शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी हैं। बताते चले कि पार्टी पूर्व में भी पार्टी जिला व शहर अध्यक्षों के नामों की एक सूची जारी कर चुकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, गाजियाबाद शहर अध्यक्ष मनोज कौशिक, सीतापुर जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, सीतापुर शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, अलीगढ़ शहर अध्यक्ष परवेज अहमद, बागपत जिलाध्यक्ष यूनूस चौधरी बनाये गये है।

ये भी पढ़ें...स्मृति ने ट्वीट कर कांग्रेस को लिया निशाने पर कही ये बड़ी बात

वहीं बागपत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, रामपुर जिलाध्यक्ष धमेन्द्र देव गुप्ता, अमरोहा जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, अमरोहा शहर परवेज अहमद टीटू, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, मुरादाबाद शहर रिजवान कुरैशी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष मुजफ्फरअली गुज्जर, सहारनपुर शहर वरूण शर्मा, शाहजहां पुर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता, लखनऊ शहर मुकेश सिंह चैहान, बलिया जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, इलाहाबाद जिलाध्यक्ष राम किशन पटेल, इलाहाबाद शहर अध्यक्ष नफीस अहमद, वाराणसी जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वाराणसी शहर अध्यक्ष राघेवेंद्र चैबे, बरेली जिलाध्यक्ष अशफाक सरदानी जिलाध्यक्ष घोषित किये गये है।

उधर बांदा शहर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, मैनपुरी शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, इटावा शहर अध्यक्ष पल्लव दूबे, फर्रूखाबाद शहर अध्यक्ष जीशान कुरैशी, जौनपुर शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, हरदोई शहर अध्यक्ष जीमल अहमद अंसारी, एटा शहर अध्यक्ष विनीत वाल्मीकि, झांसी शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, अयोध्या शहर अध्यक्ष अकबर अली, बाराबंकी शहर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, हाथरस शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कदम, कन्नौज शहर अध्यक्ष एहसानुलहक खान, मथुरा शहर अध्यक्ष उमेश शर्मा, देवरिया शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, फिरोजाबाद शहर अध्यक्ष साजिद बेग, गाजीपुर शहर अध्यक्ष सुनील साहू, मऊ शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, फतेहपुर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, आगरा शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें...संविधान बचाने के लिए सभी गैर बीजेपी दल कांग्रेस के साथ आएं: पी चिदंबरम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story