×

संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग शुरू करेगा गांव गांव ओबीसी चौपाल

प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर गांव-गांव संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे सूबे से इकठ्ठा हुए पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

Ashiki
Published on: 12 Jan 2021 5:07 PM GMT
संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग शुरू करेगा गांव गांव ओबीसी चौपाल
X
संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग शुरू करेगा गांव गांव ओबीसी चौपाल

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर गांव-गांव संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे सूबे से इकठ्ठा हुए पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

अजय लल्लू ने कार्यकर्ताओं को बताई प्रियंका गांधी की इच्छा

बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारी नेता ने कहा है कि हमारे जन्मदिन पर उत्सव ना मनाया जाए बल्कि जनता के बीच गाँव गाँव चौपाल लगाई जाए। जनता को उनके अधिकारियों के लिए जागरूक बनाइये जिससे उनका जीवन बेहतर बन सके। उन्होने कहा कि आज आरक्षण को खत्म किया जा रहा है उसको बचानें के लिए आगे आना होगा। हम समाज में वैमनस्यता नहीं फैलाना चाहते अपितु संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों में कोई लूट-खसोट भी नहीं चाहते। हम अपने संवैधानिक अधिकारों को लेने के लिए आये हैं। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को खत्म करके संविधान को कुचलना चाह रही है। निजीकरण के माध्यम से संविदा पर सचिवालय चलाये जा रहे हैं। भारत सरकार के सभी उपक्रम बेचकर उन संस्थाओं के बेचा जा रहा है जिनका वंचित वर्गों के कल्याण से सीधा सम्बन्ध है।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर पहुंचे मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पंचायत भवन का किया शिलान्यास

वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात

बैठक को पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की सरकारों में पिछड़ों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हो रहा है। उनके अधिकारों पर खुले आम डाके डाले जा रहे हैं। दलित, पिछड़ों की बहू बेटियां आज सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना ही स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आधारभूत सिद्धांतों पर हुआ है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह की सरकारों ने इस देश के बहुसंख्यक पिछड़े वर्गों के खुशहाली, संपन्नता, न्याय, शैक्षणिक विकास, सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जमींदारी प्रथा उन्मूलन द्वारा भूमिहीन पिछड़े वर्गों को खेती बाड़ी की जमीनों पर मालिकाना हक दिलवाया। 73 वां, 74वां संविधान संशोधन के द्वारा ग्राम पंचायतों व नगर निकायों का गठन तथा पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए त्रिस्तरीय आरक्षण देकर पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी ग्राम पंचायत से लेकर सभी स्तरों पर सुनिश्चित करवाया।

ये भी पढ़ें: बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से पहले ही छोड़ा पद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष कैलाश चौहान, ओपी ठाकुर, संजय मौर्या, मनीराम कुशवाहा, सहित सैंकड़ों की संख्या में पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अखिलेश तिवारी

Ashiki

Ashiki

Next Story