Amit Shah: जारी हुआ भाजपा का घोषणा पत्र, CM योगी बोले- 5 साल पहले हमने जो संकल्प लिया था, वो करके दिखाया

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का 'लोककल्याण संकल्प पत्र 2022' का विमोचन।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 8 Feb 2022 5:05 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2022 7:49 AM GMT)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश (BJP Uttar Pradesh) का 'लोककल्याण संकल्प पत्र 2022' का विमोचन। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ से। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (HOME MINISTER AMIT SHAH) के हाथों। वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद। समय 11 बजे।


Live Updates

  • 8 Feb 2022 6:28 AM GMT

    सीएम ने कहा, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रबंध किया। हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपए प्रति माह का पेंशन का इंतजाम किया। 

  • 8 Feb 2022 6:26 AM GMT

    हमारी सरकार ने 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्रो-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की। आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए एक हजार करोड़, गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान, 6 मेगा फूड पार्क की शुरुआत की। 

  • 8 Feb 2022 6:23 AM GMT

    सीएम आदित्यनाथ ने कहा, 'पिछली सरकार के दौरान यूपी में सैकड़ों दंगे होते थे। महीनों यूपी में कर्फ्यू लगा रहता था। व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे।

  • 8 Feb 2022 6:21 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी बोले, 'समाज के हर वर्ग के विकास के लिए बीजेपी सरकार ने काम किया। आज सात एक्सप्रेस वे के लिए काम चल रहा है। दो एम्स तैयार हो चुका है। कई शहरों में मेट्रो शुरू किया जा रहा है। यह संकल्प पत्र 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला होगा।

  • 8 Feb 2022 6:20 AM GMT

    सीएम योगी ने कहा, अगले 5 साल में गेहूं और धान की फसल को एमएसपी पर ली जाएगी। गन्ना किसान को 14 दिन में भुगतान किया जाएगा।  

  • 8 Feb 2022 6:19 AM GMT

    हमारी सरकार ने 5 साल में सभी किसानों को मुफ्त बिजली देने का काम किया है। इस दौरान 5000 करोड़ चीनी मिलों के नवीनीकरण के लिए कदम उठाए। 

  • 8 Feb 2022 6:16 AM GMT

    बेटियां, माता-बहनें आज बेखौफ घर से बाहर निकल रहीं हैं। गुंडाराज खत्म कर दिया। योजनाओं में चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्रता देखकर जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी लाभ दिया गया।

  • 8 Feb 2022 6:15 AM GMT

    प्रदेश में गरीब कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। सीएम योगी ने कहा बीजेपी का घोषणापत्र यह 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला पत्र है। पांच साल पहले भी हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में संकल्प पत्र रखा था।

  • 8 Feb 2022 6:11 AM GMT

    योगी बोले, अब यूपी में धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। सुरक्षा-कानून व्यवस्था को भी ठीक किया गया। डबल इंजन की सरकार में हर एक किसान, गरीब, महिलाओं को बिना भेदभाव के लाभ देने की कोशिश हुई है।

  • 8 Feb 2022 6:10 AM GMT

    हमारी सरकार ने डबल इंजन के साथ समाज के हर तबके के लिए काम किया। किसी खास जाति-धर्म को विशेष सुविधा वाला काम नहीं किया। 

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story