×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)
UP Assembly Election 2022
X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 12:24 PM GMT

    शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान उत्तर प्रदेश

    उत्तरप्रदेश-

    बांदा - 57.49%

    फतेहपुर - 56.96%

    हरदोई - 55.40%

    लखीमपुर खीरी - 62.45%

    लखनऊ - 54.98%

    पीलीभीत - 61.42%

    रायबरेली - 58.32%

    सीतापुर - 58.30%

    उन्नाव - 54.12 %

  • 23 Feb 2022 10:27 AM GMT

    हरदोई में दोपहर 3 बजे तक 46.44% मतदान

    सवायजपुर विधानसभा सीट पर 47.75% मतदान

    शाहाबाद विधानसभा सीट पर 51.7 % वोटिंग हुआ

    हरदोई सदर विधानसभा सीट पर 47.5% मतदान हुआ

    गोपामऊ विधानसभा सीट पर 43.19% मतदान हुआ

    सांडी विधानसभा सीट पर 43.4% वोटिंग हुआ

    बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट पर 50 फीसद मतदान हुआ

    विधानसभा सीट बालामऊ पर 44 प्रतिशत मतदान हुआ

    संडीला विधानसभा सीट पर 42% मतदान हुआ। 

  • 23 Feb 2022 10:27 AM GMT

    हरदोई में दोपहर 3 बजे तक 46.44% मतदान

    सवायजपुर विधानसभा सीट पर 47.75% मतदान

    शाहाबाद विधानसभा सीट पर 51.7 % वोटिंग हुआ

    हरदोई सदर विधानसभा सीट पर 47.5% मतदान हुआ

    गोपामऊ विधानसभा सीट पर 43.19% मतदान हुआ

    सांडी विधानसभा सीट पर 43.4% वोटिंग हुआ

    बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट पर 50 फीसद मतदान हुआ

    विधानसभा सीट बालामऊ पर 44 प्रतिशत मतदान हुआ

    संडीला विधानसभा सीट पर 42% मतदान हुआ। 

  • 23 Feb 2022 10:24 AM GMT

    सीतापुर में दोपहर 3 बजे तक 49.18% मतदान

    महोली-50.5 फीसदी

    सीतापुर-43.25 प्रतिशत

    हरगांव-53.43 फीसद

    लहरपुर-50.36 प्रतिशत

    बिसवां-47.96 फीसदी

    सेवता-52.93 प्रतिशत

    महमूदाबाद-44.33 फीसद

    सिधौली-49.5 प्रतिशत

    मिश्रिख-50.37 प्रतिशत 

  • 23 Feb 2022 10:21 AM GMT

    करहल में दोपहर 3 बजे तक 64.69 % मतदान

    मैनपुरी के करहल के बूथ संख्या- 266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर दोपहर 3 बजे तक 64.69 फीसदी मतदान हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 20 फरवरी को इस बूथ पर कुल 72.50 प्रतिशत वोट पड़े थे।

  • 23 Feb 2022 10:18 AM GMT

    उन्नाव में 3 बजे तक मतदानः 49.85%

    पुरवाः 52.50%

    सदरः 51.20%

    भगवंतनगरः 45.78%

    सफीपुरः 51%

    मोहानः 50.61%

    बांगरमऊः 48%

  • 23 Feb 2022 10:15 AM GMT

    राजधानी लखनऊ में दोपहर 3 बजे क्षेत्रवार वोटिंग प्रतिशत

    लखनऊ में दोपहर 3 बजे तक 47.83 फ़ीसदी वोटिंग

    सबसे ज़्यादा मलिहाबाद में 52.50 फ़ीसदी वोटिंग

    सरोजनीनगर में 51.29 फ़ीसदी वोटिंग

    सब से कम लखनऊ मध्य में 43.78 फ़ीसदी वोटिंग



  • 23 Feb 2022 10:13 AM GMT

    लखीमपुर खीरी चुनाव अपडेट : दोपहर 3 बजे तक लखीमपुर खीरी में 52.98 प्रतिशत हुआ मतदान।

  • 23 Feb 2022 10:08 AM GMT

    मंडलायुक्त कानपुर नगर राजशेखर ने अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में किया मतदान।



  • 23 Feb 2022 10:07 AM GMT

    रालोद के सचिव अनिल दुबे ने परिवार संग डाला वोट

    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने चौथे चरण के चुनाव में लखनऊ कैंट के भोलाखेड़ा स्थित बेसिक विद्यालय कनौसी में बूथ संख्या- 117 पर सपरिवार मतदान किया। उन्होंने सभी से ऐतिहासिक मतदान करने की अपील की ।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story