×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 10:02 AM GMT

    सीतापुर में निर्वाचन कार्यालय का बड़ा खेल ! 500 जिंदा लोगों को लिस्ट में दिखाया मृतक 

    सीतापुर में निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों की बड़ी लापरवाही आई सामने। लगभग 500 जिंदा लोगों को लिस्ट में दिखाया मृतक। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेताओं से मिलकर वोट कटवाने का लग रहा आरोप। खैराबाद के भाग संख्या- 355 अर्जुन नगर मोहल्ला व कस्बाती टोला का ये मामला है। 

  • 23 Feb 2022 9:57 AM GMT

    फतेहपुर जिला में दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

    238-विधानसभा जहानाबाद-54.79%

    239-विधानसभा बिन्दकी-56.20%

    240-विधानसभा सदर-51.80%

    241-विधानसभा अयाह शाह-52.69%

    242-विधानसभा हुसैनगंज-51.64 %

    243-विधानसभा खागा-48.32%

    कुल मतदान- 52.73%

  • 23 Feb 2022 9:45 AM GMT

    पीठासीन अधिकारी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    रायबरेली : चुनाव ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सवैया राजे के बूथ संख्या- 303 पर तैनात थे पीठासीन अधिकारी। अब उनकी जगह दूसरे पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 



  • 23 Feb 2022 9:30 AM GMT

    मुश्किलों में भी मतदान का जज्बा 

    फतेहपुर जिले के औंग के गलाथा गांव के मजरे बेरी नारी के मतदाताओं ने गलाथा पोलिंग बूथ पर जाने के लिए नाव का सहारा लिया। उन्होंने मतदान के लिए पांडु नदी पार की और मतदान केंद्र तक पहुंच वोट डाले। 

  • 23 Feb 2022 9:24 AM GMT

    मोहनलालगंज में पंचसरा बूथ पर जबरदस्त हंगामा

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में पंचसरा बूथ पर आज मतदान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख पंचरसा बूथ से कांग्रेस के एजेंट को पुलिस ने बाहर किया। कांग्रेस एजेंटों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। 

  • 23 Feb 2022 9:15 AM GMT

    उन्नाव दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा

    165 उन्नाव- 40 प्रतिशत

    162 बांगरमऊ- 38 फीसदी

    163- सफीपुर-37.2 फीसद

    164 मोहान-39.46 प्रतिशत

    166 भगवंतनगर-35.04 फीसदी

    167-पुरवा-39.12 प्रतिशत

  • 23 Feb 2022 9:12 AM GMT

    अव्यवस्था से क्षुब्ध युवक ने लंगोट में किया मतदान

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान आज गुस्साए लोगों ने तरह-तरह से अपना विरोध जताया। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी में एक बूथ पर एक युवक लंगोट पहनकर मतदान के लिए आया। युवक का कहना था कि वो अव्यवस्थाओं से क्षुब्ध है। अतः विरोध जाहिर करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया है।

  • 23 Feb 2022 9:01 AM GMT

    लखीमपुर में दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत 

    -पलिया में 38.70 प्रतिशत मतदान

    -निघासन में 43.9 फीसदी मतदान

    -गोला-40.65 फीसदी वोटिंग

    -श्रीनगर में 37.1 फीसदी मतदान 

    -धौरहरा में 44.03 प्रतिशत मतदान

    -लखीमपुर में 42.63 प्रतिशत वोटिंग

    -कस्ता-38.00 में फीसद वोटिंग

    -मोहम्मदी में 42.00 प्रतिशत मतदान

  • 23 Feb 2022 8:53 AM GMT

    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, निर्वाचन ब्रह्मदेव राम तिवारी (आईएएस) ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 



  • 23 Feb 2022 8:46 AM GMT

    पीलीभीत जिले में दोपहर एक बजे तक 41.21 फीसदी मतदान हुआ।

    पीलीभीत में 40.35 फीसदी

    बरखेड़ा-41.9 प्रतिशत मतदान

    पूरनपुर-42 फीसद मतदान

    बीसलपुर-40.65 प्रतिशत मतदान

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story