×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 8:42 AM GMT

    रायबरेली में दोपहर 1 बजे तक कुल 37.22% मतदान हुआ

    -बछरावां- 37.03 प्रतिशत

    -हरचंदपुर- 38.85 प्रतिशत

    -रायबरेली सदर- 38.79 प्रतिशत

    -सरेनी- 34.78 प्रतिशत

    -ऊंचाहार- 36.68 प्रतिशत

  • 23 Feb 2022 8:30 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक सीतापुर जिले का मतदान प्रतिशत

    - 145 -महोली 37 प्रतिशत

    - 146- सीतापुर 30.75 प्रतिशत

    - 147- हरगांव 42 प्रतिशत

    - 148- लहरपुर 43.25 प्रतिशत

    - 149- बिसवां 36 प्रतिशत

    - 150- सेवता 47 प्रतिशत

    - 151- महमूदाबाद 36.66 प्रतिशत

    - 152- सिधौली 39 प्रतिशत

    - 153- मिश्रिख 36 प्रतिशत

    जिले में कुल मत प्रतिशत -38.62 % रहा

  • 23 Feb 2022 8:27 AM GMT

     UP में दोपहर 1 बजे तक 37.45 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा पीलीभीत में पड़े वोट    



  • 23 Feb 2022 8:23 AM GMT

    UP विधानसभा चुनाव 2022: ADG UPSTF अमिताभ यश ने किया मताधिकार का प्रयोग।



  • 23 Feb 2022 8:19 AM GMT

    सरोजनी नगर सीट पर फर्जी वोटिंग का आरोप

    राजधानी लखनऊ की 170 सरोजिनी नगर विधानसभा के बूथ संख्या- 472 पर फर्जी मतदान के आरोप लगे हैं। मतदाताओं का कहना है कि उन्हें कहा जा रहा है कि आपका वोट पहले ही पड़ चुका है। अब चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और फर्जी मतदान पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

  • 23 Feb 2022 8:15 AM GMT

    समाजवादी पार्टी का गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत।  


  • 23 Feb 2022 8:03 AM GMT

    बीजेपी समर्थकों का हंगामा, साइकिल निशान वाले बटन दबाने का आरोप

    लखनऊ के मोहनलालगंज में नगराम नगर पंचायत के बूथ संख्या 389 पर आज बीजेपी समर्थकों ने मतदान के केंद्र के भीतर कर्मचारी पर मतदाता से साइकिल निशान वाला बटन दबाने का आरोप लगाया और हंगामा किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर शमीम खान ने SDM को फोन कर सम्बंधित कर्मचारी को हटाने की शिकायत की।

  • 23 Feb 2022 7:54 AM GMT

    जिला- फतेहपुर (विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022)

    दोपहर 01:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    238-विधानसभा जहानाबाद-44.70%

    239-विधानसभा बिन्दकी-43.50%

    240-विधानसभा सदर-37.00%

    241-विधानसभा अयाह शाह-42.00%

    242-विधानसभा हुसैनगंज- 39.40%

    243-विधानसभा खागा-35.56%

    दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 40.07% रहा।

  • 23 Feb 2022 7:51 AM GMT

    अभी तक पड़े महज 5 वोट, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण   

    सीतापुर: बंडिया गांव में नहीं शुरू हो सका मतदान। 6 घंटे बाद भी नहीं शुरू हुई वोटिंग। विकास कार्य न होने से नाराज हैं ग्रामीण। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर अड़े हैं। अभी तक महज पांच वोट ही पड़ें हैं। महोली विधान सभा के बूथ संख्या- 289 का मामला।

  • 23 Feb 2022 7:47 AM GMT

    लखनऊ: DIG राजीव मल्होत्रा ने पत्नी श्रीमती शुभांगनी मल्होत्रा के साथ किया मतदान।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story