×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 7:46 AM GMT

    बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के बूथ संख्या 356 प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 12:00 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम अनुराग पटेल की मुहिम और बीएलओ सोना यादव के अथक प्रयास ने किया कमाल। पूर्ण मतदान के दौरान चुनाव आयोग द्वारा बीएलओ सोना यादव सम्मानित की जा चुकी हैं। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है।

  • 23 Feb 2022 7:40 AM GMT

    बांदा: तिंदवारी क्षेत्र के बूथ संख्या 356 प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। बीएलओ सोना यादव ने किया था अथक प्रयास। 

  • 23 Feb 2022 7:38 AM GMT

    बांदा के काशीपुर के बूथ पर रचा इतिहास, दोपहर 1 बजे तक 75 प्रतिशत मतदान के साथ अव्वल  

  • 23 Feb 2022 7:34 AM GMT

    मतदान के बाद क्या बोले नरेश अग्रवाल?

    यूपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने आज अपने गृह जिले हरदोई में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। नरेश अग्रवाल ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, 50 वर्ष की राजनीति में उनके रिश्तों की डोर का छोर बढ़ता ही रहा। उनके साथ के लोगों के पोते, परपोते तक का यह राजनीतिक सफर बेहद शानदार एवं सुखद रहा है। उन्होंने कहा, वो आत्मविश्वास की अति में कभी नहीं रहते। मगर, जो कहते हैं वो अपने जिले के लोगों से वर्षों पुराने रिश्तों के भरोसे से कहते हैं। अग्रवाल बोले, 'बेटा नितिन अग्रवाल चौथी भारी मतों से चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहा है। जिले के लोगों ने हमेशा साथ निभाया है। इस बार भी हमारा साथ देंगे।

  • 23 Feb 2022 7:28 AM GMT

    तिकुनिया: मोहाना नदी पार कर गांव के 350 लोगों ने किया मतदान

    लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में करीब 350 से ज्यादा ग्रामीण मोहाना नदी पार कर मतदान करने पहुंचे। बता दें कि तिकुनिया इलाके में नदी पार करते हुए ग्रामीणों की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। लोगों ने बताया, कि पोलिंग बूथ नदी के दूसरी तरफ है। वो हर एक वोट का महत्व समझते हैं। इसीलिए नदी पार कर मतदान किया। 

  • 23 Feb 2022 7:10 AM GMT

    राजधानी लखनऊ में सीपी डी.के. ठाकुर तथा डीएम अभिषेक प्रकाश निकले मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने।



  • 23 Feb 2022 7:06 AM GMT

    जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने राजधानी लखनऊ के मध्य विधानसभा के बूथ नम्बर- 271 पोलिंग स्टेशन चिल्ड्रन पैलेस म्युनिसिपल स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया।

     



  • 23 Feb 2022 7:04 AM GMT

    लखनऊ: ADG नवीन अरोरा ने अपनी पत्नी श्रीमती इशिता अरोरा के संग किया मतदान।



  • 23 Feb 2022 6:58 AM GMT

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : शायर मुनव्वर राना ने वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर जताई नाराजगी

  • 23 Feb 2022 6:57 AM GMT

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : बीमार होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे नरेश अग्रवाल।  

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story