×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 6:54 AM GMT

    लखीमपुर: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा मतदान करने पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान करने आए अजय मिश्रा। उनके साथ बेटा आशीष मिश्रा भी मौजूद।

  • 23 Feb 2022 6:53 AM GMT

    करहल विधानसभा : पुनर्मतदान में 11 बजे तक 36.38 फीसदी मतदान हुआ। करहल विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 266 पर हो रहा है पुनर्मतदान।

  • 23 Feb 2022 6:51 AM GMT

    रायबरेली : जिले के बछरावां विधानसभा सीट के नेरथुवा बूथ नंबर- 237 की ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है।

  • 23 Feb 2022 6:49 AM GMT

    चुनाव का बहिष्कार, मनाने पर भी नहीं बनी बात

    बांदा: बांदा जिले के नरैनी के बूथ संख्या- 58 दशरथ पुरवा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। गांव में गौशाला निर्माण नहीं होने को लेकर ग्रामीण गुस्से में हैं। गुस्साए लोगों को अधिकारी मनाने मौके पर पहुंचे लेकिन बात नहीं बन पाई।

  • 23 Feb 2022 6:37 AM GMT

    ACS सूचना डाo नवनीत सहगल ने परिवार संग किया मतदान।



  • 23 Feb 2022 6:21 AM GMT

    UP के ADG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार तथा उनकी पत्नी ACS डिम्पल वर्मा ने भी किया मतदान।



  • 23 Feb 2022 6:19 AM GMT

    यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के तहत सुबह 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत मतदान।

    -बांदा में 23.85%

    -फतेहपुर में 22.49

    -हरदोई में 20.27 %

    -लखीमपुर खीरी में 26.29 %

    -लखनऊ में 21.42 %

    -पीलीभीत में 27.43%

    -रायबरेली में 21.41 %

    -सीतापुर में 21.99%

    -उन्नाव में 21.27 % मतदान हुए। 

  • 23 Feb 2022 6:16 AM GMT

    बीजेपी विधायक- पीठासीन अधिकारी बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का बना रहे दबाव 

    सीतापुर: बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने लगाया गंभीर आरोप। कहा, पीठासीन अधिकारी बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का बना रहे दबाव। यह मामला सेवता विधानसभा क्षेत्र की गंगापुरवा पोलिंग बूथ का है। 

  • 23 Feb 2022 6:13 AM GMT

    उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया मतदान



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story