×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 6:12 AM GMT

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार संग गोमती नगर के विपुल खण्ड स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।





  • 23 Feb 2022 6:02 AM GMT

    बांदा में EVM खराब, देरी से शुरू हुआ मतदान

    बांदा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए बूथ संख्या- 50 में ईवीएम खराब होने के कारण सुबह 7:00 बजे से होने वाला मतदान विलम्ब से शुरू हुआ। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद ईवीएम को बदला गया। फिर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच लगभग 30 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। 

  • 23 Feb 2022 5:57 AM GMT



  • 23 Feb 2022 5:54 AM GMT

    जनपद-फतेहपुर (विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022)

    प्रातः 11:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    238-विधानसभा जहानाबाद-21.76%

    239-विधानसभा बिन्दकी-21.20%

    240-विधानसभा सदर-21%

    241-विधानसभा अयाह शाह- 23%

    242-विधानसभा हुसैनगंज- 24.50%

    243-विधानसभा खागा-23%

    कुल 11 बजे तक का मतदान-22.41%

  • 23 Feb 2022 5:49 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह अपनी पत्नी कविता सिंह के साथ लखनऊ में मतदान किया।



     

  • 23 Feb 2022 5:42 AM GMT

    यूपी के सूचना निदेशक शिशिर ने परिवार के साथ गोमतीनगर में विनय खंड के एनी बेसेंट इंटर कॉलेज में वोट डाला।



  • 23 Feb 2022 5:25 AM GMT

    सीतापुर में मुस्लिम महिलाएं मतदान में बढ़-चढ़कर हो रही शामिल

    पुराने सीतापुर में मुस्लिम महिलाओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां महिलाओं की लंबी कतार लगी। मुस्लिम महिलाएं अधिक संख्या में घरों से निकल अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही हैं। 



  • 23 Feb 2022 5:14 AM GMT

    करहल के जसवंतपुर में पुनर्मतदान जारी

    करहल के बूथ संख्या-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर 09 बजे 17 फीसदी मतदान हुआ। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जा रहा है। 20 फरवरी को यहां मतदान संपन्न हुआ था।

  • 23 Feb 2022 5:11 AM GMT

    अवनीश अवस्थी ने पत्नी मालिनी अवस्थी और परिवार के साथ डाले वोट

    लखनऊ: यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, अवनीश अवस्थी, उनकी पत्नी और लोक गायिका मालिनी अवस्थी तथा उनके परिवार ने आज चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान किया। 





aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story