×

UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 5:04 AM GMT

    लखनऊ: अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने भी किया मतदान।


      

  • 23 Feb 2022 5:02 AM GMT

    उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने भी किया मतदान। लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



  • 23 Feb 2022 4:58 AM GMT

    पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने किया मतदान

    भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने आज मतदान किया। साथ ही उन्होंने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आर पी सिंह ने लखनऊ के गोमतीनगर में मतदान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलें और मतदान करें।



  • 23 Feb 2022 4:52 AM GMT

    पीठासीन अधिकारी पर सपा का गंभीर आरोप

    समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच आरोप लगाया है कि उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा 167 की बूथ संख्या 344 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने के लिए बाध्य कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से संज्ञान लेकर निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। 

  • 23 Feb 2022 4:47 AM GMT

    मुस्लिम महिलाएं वोट देने उमड़ीं

    लखीमपुर खीरी टाउन में मतदान के लिए आज मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार दिखी। वहीं, मितौली के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में बूथ संख्या- 146 में मतदाता रहे जिन्होंने रोजी-रोजगार, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान किया।

  • 23 Feb 2022 4:42 AM GMT

    सीतापुर जिला में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    - 145 - महोली 9.70 प्रतिशत

    - 146- सीतापुर 7.10 प्रतिशत

    - 147- हरगाव 9.00 प्रतिशत

    - 148- लहरपुर 10.60 प्रतिशत

    - 149- बिसवां 8.00 प्रतिशत

    - 150- सेवता 11.70 प्रतिशत

    - 151- महमूदाबाद 11.10 प्रतिशत

    - 152- सिधौली 10.60 प्रतिशत

    - 153- मिश्रिख 8.50 प्रतिशत

    जिले का कुल मत प्रतिशत - 9.52 प्रतिशत

  • 23 Feb 2022 4:37 AM GMT

    भाजपा के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ मोंटेसरी स्कूल में अपने परिवार के साथ किया मतदान।





  • 23 Feb 2022 4:36 AM GMT

    'विधानसभा चुनाव में बीजेपी न सिर्फ इतिहास दोहराएगी बल्कि हमारी सीटों की संख्या बढ़ने की भी नकारा नहीं जा सकती' : रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह लखनऊ में 

  • 23 Feb 2022 4:34 AM GMT


    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित स्कालर्स स्कूल में बड़ी संख्या में लखनऊ वासी मतदान कर रहे हैं। देखें आशुतोष त्रिपाठी की कैमरे की नजर से। 























  • 23 Feb 2022 4:23 AM GMT

    लखनऊ: जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पत्नी के साथ किया मतदान। नगर निगम मतदान केंद्र पर डाला वोट।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story