UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 4:22 AM GMT

    लखनऊ: उत्तरी विधानसभा में ईवीएम खराब बूथ संख्या 97 में ईवीएम मशीन खराब हुई शिया पीजी कॉलेज में बूथ संख्या 97।

  • 23 Feb 2022 4:19 AM GMT



  • 23 Feb 2022 4:19 AM GMT



  • 23 Feb 2022 4:18 AM GMT



  • 23 Feb 2022 4:17 AM GMT



  • 23 Feb 2022 4:17 AM GMT

    लखनऊ: बीकेटी विधानसभा में EVM खराब, बूथ संख्या 141 में EVM खराब, 1 घंटे से EVM खराब होने से रुकी वोटिंग, वोटिंग रुकने से मतदाताओं की लगी लंबी लाइन।

  • 23 Feb 2022 4:16 AM GMT

    उन्नाव : भगवंत नगर विधानसभा में मतदान प्रभावित, बूथ संख्या 388 पर ईवीएम मशीन खराब हुई, बूथ संख्या 388 पर 2 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान।

  • 23 Feb 2022 4:15 AM GMT

    पीलीभीत: मतदान बहिष्कार का ग्रामीणों ने किया ऐलान।अंडरपास निर्माण ना होने से ग्रामीण नाराज हैं। बरखेड़ा ब्लॉक के इमलिया गांव का मामला।

  • 23 Feb 2022 4:14 AM GMT



  • 23 Feb 2022 4:12 AM GMT

    जिला -फतेहपुर (सुबह: 09:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत)

    विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022

    238-विधानसभा जहानाबाद-10.32%

    239-विधानसभा बिन्दकी-09.50%

    240-विधानसभा सदर-06%

    241-विधानसभा अयाह शाह-10%

    242-विधानसभा हुसैनगंज-09.27%

    243-विधानसभा खागा-08.07%

    कुल 09 बजे तक का मतदान-09.13%

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story