UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 4:11 AM GMT

    UP: सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

    -बांदा- 8.79%

    -फतेहपुर - 9.69%

    -हरदोई - 8.09%

    -खीरी - 10.45%

    -लखनऊ - 8.19%

    -पीलीभीत - 10.62%

    -रायबरेली - 8.00%

    -सीतापुर - 9.52%

    -उन्नाव- 9.23%

  • 23 Feb 2022 4:09 AM GMT

    नोएडा से बीजेपी विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने लखनऊ के विपुल खण्ड स्थित मतदान केंद्र में पत्नी सुषमा सिंह के साथ किया मतदान।





  • 23 Feb 2022 4:03 AM GMT

    रायबरेली - 9 बजे तक 8.39% मतदान 

    बछरावां - 8.33 प्रतिशत

    हरचंदपुर - 10. 41 प्रतिशत

    रायबरेली सदर - 8.3 प्रतिशत

    सरेनी - 8.56 प्रतिशत

    ऊंचाहार - 6.33प्रतिशत

    हरदोई

    9 बजे तक 7.5 % मतदान

  • 23 Feb 2022 4:01 AM GMT

    उत्तरप्रदेश : लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

    -मलिहाबाद 9%

    -बख्शी का तालाब 10.25%

    -सरोजिनी नगर 9.2%

    -लखनऊ पश्चिम 7.6%

    -लखनऊ उत्तर 9.2%

    -लखनऊ पूर्व 8.4%

    -लखनऊ सेंट्रल 5.5%

    -लखनऊ कैंट 5.4%

    -मोहनलालगंज 8%

  • 23 Feb 2022 4:00 AM GMT

    75 वर्षीय बुजुर्ग में भी वोटिंग के लिए दिखा उत्साह

    सुष्मी तिवारी नामक एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार संग विपुल खंड के मतदान केंद्र में किया मताधिकार का इस्तेमाल। बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  



  • 23 Feb 2022 3:54 AM GMT

    सरोजनी नगर सीट से सपा कैंडिडेट अभिषेक मिश्रा को जीत की उम्मीद

    सरोजनी नगर विधानसभा सीट से सपा कैंडिडेट अभिषेक मिश्रा ने आज चुनाव के चौथे चरण के बीच घर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का दावा किया। अभिषेक बोले, मैं 8 साल से सरोजनी नगर में काम कर रहा हूं। इन आठ वर्षों में मैं लोगों के सुख-दुख में शरीक हुआ। मुझे विश्वास है कि हमें क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिलेगा। सरोजनी नगर में समाजवादी पार्टी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

  • 23 Feb 2022 3:50 AM GMT



  • 23 Feb 2022 3:49 AM GMT

    लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने परिवार संग किया मतदान। 



  • 23 Feb 2022 3:47 AM GMT

    पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं, मतदाताओं में रोष  

    लखनऊ: राजधानी के गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज बूथ पर दिखी खामियां। मतदान केंद्र पर मतदाताओं का हंगामा। पोलिंग बूथ पर नहीं है व्हीलचेयर का इंतजाम। मतदाताओं में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराज़गी दिखी। बुजुर्ग महिलाएं पैदल चलने को मजबूर हुईं केंद्र के कई बूथ पर मतदान धीमी गति से हो रहा है। आधे घंटे से लाइन खड़े हैं मतदाता। लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट का यह मामला।

  • 23 Feb 2022 3:44 AM GMT

    BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मतदान किया



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story