UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 3:43 AM GMT

    सीतापुर के इस गांव में नहीं हुआ विकास कार्य, लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार  

    सीतापुर: जिले के चलते रामकोट थाना इलाके के बंडिया गांव में विकास न होने के चलते आज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। गांव वालों का कहना है कि गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं। इसलिए वो मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास जारी है। 145 महोली विधानसभा के बूथ संख्या 289 का यह मामला है।

  • 23 Feb 2022 3:31 AM GMT

     साक्षी महाराज ने दावा किया- योगी आदित्यनाथ अपनी पिछली जीत का ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे 



     


  • 23 Feb 2022 3:29 AM GMT

    बीजेपी नेता साक्षी महाराज बोले- 'प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो..'

    मतदान के बाद साक्षी महाराज ने दावा किया कि उन्नाव की सभी 6 सीटें बीजेपी प्रत्याशी को ही मिलेंगी। उन्होंने कहा, 'साल 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए।' आगे कहते हैं, मुझे लगता है कि पूरे देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनना चाहिए।' साथ ही उन्होंने, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें।' 

  • 23 Feb 2022 3:20 AM GMT

    उन्नाव: गदन खेड़ा प्राइमरी स्कूल में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने डाला वोट 

    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, बीजेपी उन्नाव में बहुमत के साथ सभी 6 सीटें जीतेगी। मेरे द्वारा किए गए सभी प्रचारों के आधार पर, मैं कह सकता हूं कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने ही 2017 के रिकॉर्ड को तोड़कर फिर से सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि संख्या 350 तक जा सकती है।'

  • 23 Feb 2022 3:17 AM GMT

    लखनऊ : सरोजनी नगर से बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा की, राजेश्वर से जीत की मांगी दुआ।



  • 23 Feb 2022 3:12 AM GMT

    केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया मतदान

    केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने आज पत्नी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मतदान किया। बता दें, कि कौशल लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। 

  • 23 Feb 2022 3:10 AM GMT

    पद्मश्री से सम्मानित गायिका मालिनी अवस्थी ने डाला वोट

    सुविख्यात और पद्मश्री से सम्मानित गायिका मालिनी अवस्थी ने भी आज सुबह के समय ही वोट डाले। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान की अपील की। 

  • 23 Feb 2022 3:07 AM GMT

    उन्नाव में सुबह के समय मतदाताओं की कम भीड़

    उन्नाव जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आज सुबह शुरुआत में काफी कम भीड़ दिखी। हालांकि, मतदाताओं का पहुंचना जारी है। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी की उम्मीद है। 

  • 23 Feb 2022 3:04 AM GMT

    लखनऊ: गोमतीनगर विनय खंड- 1 विधानसभा पूर्वी बूथ नंबर- 400 की EVM खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। 

  • 23 Feb 2022 3:02 AM GMT

    योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने किया मतदान

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा और उनकी पत्नी फौजिया मोहसिन ने आज लखनऊ में मतदान किया। इस मौके पर मोहसिन रजा भगवा कुर्ते में नजर आए।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story