UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 2:58 AM GMT

    रायबरेली: बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह का दावा- एक लाख वोट के अंतर से होगी जीत 

    रायबरेली सदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह ने आज सुबह मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में वो बोलीं, कि रायबरेली में उनकी जीत सुनिश्चित है। उनकी जीत का अंतर एक लाख से ज्यादा वोट का होगा। उन्होंने कहा, 'रायबरेली की जनता ने मेरे पिता पर विश्वास किया और अब मुझ पर भी करेगी। कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया, अगर किया होता तो आज ये नौबत नहीं आती।' 

  • 23 Feb 2022 2:54 AM GMT

    लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर में मतदाताओं की लंबी लाइन

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जिले के बनबीरपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

  • 23 Feb 2022 2:52 AM GMT

    सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया ने कहा- महंगाई और बेरोजगारी हो मुद्दा

    राजधानी लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग भदौरिया ने मतदान के बाद कहा, कि 'इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी पर बातचीत होनी चाहिए। समाज को मिलजुलकर रहना चाहिए।' साथ ही,  उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा भी किया। 

  • 23 Feb 2022 2:35 AM GMT

    सतीश चंद्र मिश्रा का दावा- साल 2007 की तरह बनेगी बसपा की सरकार

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) के महासचिव और सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने आज चुनाव के बीच दावा किया कि, बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। इस बार फिर प्रदेश में साल 2007 की तरह पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।

  • 23 Feb 2022 2:23 AM GMT

    सपा नकली अंबेडकरवादी पार्टी

    मतदान के बाद बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, 'आज मुसलमान, समाजवादी पार्टी से नाराज है। सपा नकली अंबेडकरवादी पार्टी है। चुनाव बाद सपा की सरकार प्रदेश में नहीं आने वाली है। सपा सरकार का मतलब माफिया राज है। आज और शेष सभी चरणों में मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार बनें।'



  • 23 Feb 2022 2:17 AM GMT

    अदिति सिंह ने किया मतदान

    रायबरेली : चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है बीजेपी से चुनाव लड़ रही है सदर विधायक अदिति सिंह अपने पैतृक गांव लालूपुर चौहान में वोट डाला वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए।



  • 23 Feb 2022 2:15 AM GMT

    ब्रजेश पाठक पहुंचे हनुमान मंदिर

    लखनऊ: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक पहुंचे हनुमान मंदिर। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। 

  • 23 Feb 2022 2:10 AM GMT



  • 23 Feb 2022 2:09 AM GMT



  • 23 Feb 2022 2:08 AM GMT



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story