×

यूपी का पहला शू सैनिटाइजर, कोरोना को खत्म करने के लिए इस जिले में अनोखी पहल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ड्रेस चेंज करने वाले रूम के द्वार पर शु-सैनिटाइजर की स्थापना की गई है। यह एक नई व अच्छी पहल है। यह अपने आप में एक नवाचार एवं अनोखी व्यवस्था है।

Shivani Awasthi
Published on: 29 April 2020 4:05 PM GMT
यूपी का पहला शू सैनिटाइजर, कोरोना को खत्म करने के लिए इस जिले में अनोखी पहल
X

अयोध्या: कोरोना वायरस ने निपटने को लेकर उत्तर प्रदेश का अयोध्या जिला प्रशासन ताबड़तोड़ एक्शन में लगा है। लॉकडाउन का पालन, संदिग्धों की जांच, पुलिस की मुस्तैदी और जगह जगह सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गयी है। इसी कड़ी में बुधवार को अयोध्या नगर निगम में स्थापित शू सैनेटाइज की व्यवस्था की कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी मौजूद रहे।

कमिश्नर-डीएम ने किया शू सैनिटाइजर की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ड्रेस चेंज करने वाले रूम के द्वार पर शु-सैनिटाइजर की स्थापना की गई है। यह एक नई व अच्छी पहल है। यह अपने आप में एक नवाचार एवं अनोखी व्यवस्था है।

जूतों की सोल पर भी वायरस का खतराः

अब तक बाहर से आने पर कर्मचारी या अन्य लोग हाथों को साबुन से धोते या सैनीटाइज करते थे लेकिन जूतों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था कही नहीं हुई है। जबकि जूतों की सोल पर भी वायरस लगे होने की प्रबल संभावना होती है।

ये भी पढ़ेंः यूपी बॉर्डर पर ख़ास इंतज़ाम: बाहर से आने वालों को देनी होगी परीक्षा, पास होने पर एंट्री

ऐसे कोरोना को खत्म करेगा शू सैनिटाइजर

ऐसे में नगर निगम अयोध्या ने कार्यालय प्रवेश द्वार पर जमीन पर एक पक्का चेंबर बनाकर उसमें फॉम को रख कर सोडियम हाइपो क्लोराइड को डाला। जिस पर कोई भी व्यक्ति 20 से 30 सेकंड तक खड़ा होने पर जूते की शोल में लगे हुए वायरस को खत्म कर सकता है। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ला के इस नवाचार की सराहना की।

शू सैनिटाइजर की लागत भी कम

इस बारे में नगर आयुक्त ने बताया कि इसे बनाने में बहुत ही कम लागत (700 से 800 रुपये) आती है। उन्होंने कहा कि अभी इस शू-सैनिटाइजर की स्थापना नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार व सफाई कर्मचारियों के चेंजिंग रूम के डोर पर की गई है।

ये भी पढ़ेंः Covid-19: US ने की योगी मॉडल की तारीफ, UP आना चाहती हैं अमेरिकी कंपनियां

20 अन्य जगहों पर शू सैनिटाइजर की स्थापना प्रस्तावित

हालाँकि 20 अन्य जगहों पर भी इस तरह के शू-सैनिटाइजर की स्थापना प्रस्तावित है जो जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, श्री राम हॉस्पिटल, नगर निगम अयोध्या के जोन कार्यालय, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, पुलिस लाइन, शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी थानों के बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शू-सैनिटाइजर बनाए जाएंगे।

नाथ बख्श सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story