×

UP PPS Officer Transfer: UP में आधा दर्जन PPS अधिकारियों का तबादला,जानें- किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP PPS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) सेवा के 6 अधिकारियों का शनिवार (3 मई) को तबादला कर दिया है। इनमें दो महिला अधिकारी प्रज्ञा पाठक ओर श्वेता कुमारी का नाम भी शामिल हैं।

Jugul Kishor
Published on: 3 Jun 2023 1:53 PM GMT (Updated on: 3 Jun 2023 2:10 PM GMT)
UP PPS Officer Transfer: UP में आधा दर्जन PPS अधिकारियों का तबादला,जानें- किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP PPS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) सेवा के 6 अधिकारियों का शनिवार (3 मई) को तबादला कर दिया है। इनमें दो महिला अधिकारी प्रज्ञा पाठक ओर श्वेता कुमारी का नाम शामिल हैं। प्रज्ञा मिश्रा झांसी में पुलिस उपाधीक्षक हैं, जिन्हें सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि श्वेता कुमार पुलिस उपाधीक्षक झांसी को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि आज ही उत्तर प्रदेश में एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उसके बाद आधा दर्जन पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

जानें किसे कहां मिली तैनाती

- सुजीत कुमार राय को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
- हरिमोहन सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
- नरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, एसीओ जोन गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सूर्यबली मौर्य को पुलिस उपाधीक्षक महाराजगंज से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है।
- प्रज्ञा पाठक को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी भेजा गया है।
- श्वेता कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।

एक दर्जन आएएस अधिकारियो का तबादला

उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रसाशनिक महकमें में फेरबदल किया जा रहा है। आज शनिवार सुबह ही पूरे एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें बागपत जिले के डीएम राजकमल यादव को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर देवरिया के डीएम को जितेंद्र प्रताप को बागपत का डीएम बनाया गया है। अखंड प्रताप सिंह को देवरिया और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। महिला आईएएस अधिकारी नेहा प्रकाश औरैया जिले की डीएम बनाई गई हैं। वहीं, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव जिन्हें प्रतापगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, वे औरैया जिले के डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story