×

यूपी सरकार का दावा, इतने राशन कार्डों पर निःशुल्क हुआ वितरण

अब तक 3.57 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष कुल 2.62 करोड़ राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 1:19 PM GMT
यूपी सरकार का दावा, इतने राशन कार्डों पर निःशुल्क हुआ वितरण
X

लखनऊ। देश में अब तक कुल 14.49 करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है। इसमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या 2.47 करोड़ है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,95,911 इकाईयां चल रही हैं जिसमें 49,73,000 श्रमिक कार्यरत हैं।

सुशांत की मौत का खुलासा: सामने आई विसरा रिपोर्ट, बॉलीवुड में मचा हल्ला

2.62 करोड़ राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया

इस बात की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 20-30 जून के मध्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तृतीय चरण में 3.95 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष कुल 3.34 करोड़ राशन कार्डों के 13.69 करोड़ के यूनिट पर खाद्यान्न वितरित किया गया। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत योजना के द्वितीय चरण में कुल 2.88 लाख राशन कार्डों के सापेक्ष 2.64 लाख राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई, से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ किया गया है। अब तक 3.57 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष कुल 2.62 करोड़ राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। 21 जुलाई से आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत कुल 2.88 लाख राशन कार्डों के सापेक्ष 81,252 राशन कार्डों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल से अब तक कुल 10.14 लाख परिवारों को नये राशन कार्ड जारी किये गये हैं।

प्रदेश में सामान्य वर्षा होने का अनुमान

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश में अब तक लगभग 71 प्रतिशत खरीफ फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है। जो विगत वर्ष के इसी अवधि की 63.5 लाख हेक्टेयर की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5076 गो-आश्रय स्थलों में 5.04 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपदों में इन निराश्रित गोवंश के लिए 3,369 भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चित कर 7.68 लाख कुन्तल भूसा की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में अब मात्र 28 कम्युनिटी किचन संचालित हैं।

एक्शन में CM योगी: दिया ये सख्त आदेश, प्रत्येक चिकित्सालय में हो ये व्यवस्था

21.90 लाख श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया

अवस्थी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार मनरेगा के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 48,420 ग्राम पंचायतों में 21.90 लाख श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 17.61 करोड़ मानव दिवस सृजित करते हुए 3,571.43 करोड़ रूपए के मानदेय का भुगतान किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 4200 बसों के माध्यम से 4.88 लाख यात्रियों ने यात्रा की। परिवहन निगम की बसें शनिवार व रविवार को भी संचालित की जा रही हैं।

अवस्थी ने बताया कि धारा 188 के तहत 1,44,418 एफआईआर दर्ज करते हुये 3,10,983 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में 8021 बैरियर स्थापित कर अब तक 1.04 करोड़ वाहनों की सघन चेकिंग में 28.05 लाख वाहनों का चालन करते हुए 51.97 करोड़ रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

इतने अकाउंट ब्लॉक्ड

उन्होंने बताया कि 764 एफआईआर दर्ज करते हुए 1019 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। 6092 हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में 10,92,411 मकानों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तक कुल 326 मामले, जिनमें ट्विटर के 151 व फेसबुक के 114, टिकटाॅक के 60 एवं व्हाट्सअप के 01 एकाउंट को ब्लाक किया जा चुका है।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री, लखनऊ

राम मंदिर के 2000 फीट नीचे गाड़ा जाएगा टाइम कैप्सूल, वजह जान दंग रह जाएंगे

Newstrack

Newstrack

Next Story