×

UP News: सबसे बड़ी खबर, रुकेगा प्रमोशन, सारे अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट हो जाएं

UP News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन तब तक नहीं मिलेगा, जब तक उनके द्वारा जानकारी नहीं दे दी जाएगी।

Jugul Kishor
Published on: 19 Aug 2023 3:39 AM GMT
UP News: सबसे बड़ी खबर, रुकेगा प्रमोशन, सारे अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट हो जाएं
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो भी कर्मचारी-अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे, उनका प्रमोशन रोक दिया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2023 तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को भेजे गए निर्देशों में कहा है कि ब्योरा न देने वालों को एक जनवरी 2024 के बाद होने वाली विभागीय पदोन्नति समित (डीपीसी) में शामिल नहीं किया जाएगा।

मानव सम्पदा पोर्टल पर ब्यौरा देना अनिवार्य

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन तब तक नहीं मिलेगा, जब तक उनके द्वारा जानकारी नहीं दे दी जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार पहले भी अधिकारियों और कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा लेती रही है। लेकिन, ये पहला मौका है जब मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी देना आनिवार्य कर दिया गया है। अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन देखा जा सकेगा। यहां तक कि आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को भी अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है।

बता दें कि पिछले कई सालों से कर्मचारियों का ब्योरा हर साल लिया जाने लगा है। आईएएस और पीसीएस सभी अपनी सम्पत्तियों को ब्योरा देते हैं। लेकिन कर्मचारी ब्योरा नहीं देते हैं। राज्य सरकार का कहना है, कर्मचारियों और अधिकारियों का ब्योरा लेने की मुख्य वजह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है। इसीलिए कर्मचारियों को भी चल अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना अनिवार्य कर दिया गया है। जो भी कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देगा उसके बारे में पता लगाया जाएगा, कि आखिर वह अपनी संपत्ति का ब्योरा क्यों नहीं दे रहा है। जांच में अगर गड़बड़ी मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story