
विकास दुबे (File Photo)
लखनऊ। ‘मैं कानपुर का विकास दुबे हूं’ कहकर महाकाल मंदिर परिसर में अपनी शिनाख्त कराने वाले कानपुर के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़वाने का इनाम मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड समेत छह लोगों को दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने इनाम के हकदार लोगों की सूची उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजी है।
विकास दुबे केस में अब होंगे पुलिसकर्मी सम्मानित
कानपुर के बिकरू कांड से चर्चा में आए विकास दुबे पर घोषित पांच लाख रुपये की इनाम राशि किसे दी जाए यह अब तय हो गया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय को पत्र भेजकर इनाम पाने के हकदार लोगों के नाम की सूची भेजी है। इस सूची के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस के तीन सिपाही समेत छह लोगों को मिलेगा विकास दुबे पर घोषित इनाम मिलेगा।
ये भी पढ़ें- हिन्दू बन विवाह करने पहुंचे युवक को वकीलों ने पीटा, युवती बोली- मिला धोखा
मध्य प्रदेश सरकार ने इनाम के हकदार लोगों की सूची यूपी पुलिस को भेजी
इस सूची में उस फूल विक्रेता सुरेश कहार का नाम भी शमिल है जिसने फूल खरीदने के मौके पर विकास दुबे को सबसे पहले पहचाना था। शक होने पर उसने सबसे पहले यह बात महाकाल मंदिर के निजी सिक्योरिटी गार्ड राहुल शर्मा और धर्मेंद्र परमार बताई थी। इसके बाद इन दोनों ने विकास दुबे को रोका था और पुलिस को विकास दुबे के मंदिर में होने की जानकारी भी दी थी। इसलिए इन तीनों को इनाम की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने तीन सिपाहियों विजय राठौर, जितेंद्र कुमार और परशुराम का नाम भी इनाम पाने वालों में की सूची में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्रियों में फेरबदल, संगठन के लोगों को सरकार में मौका
गार्ड समेत सिपाहियों को मिलेगा पांच लाख का इनाम
मध्य प्रदेश पुलिस का मानना है कि फूल विके्रता और सिक्योरिटी गार्ड ने पहचान जरूर की थी लेकिन विकास दुबे को खतरनाक अपराधी जानकर भी इन तीनों सिपाहियों ने सबसे पहले पकड़ा था। इसलिए इन तीनों को भी इनाम मिलना चाहिए। उज्जैन पुलिस ने तीन एडिशनल एसपी के अगुवाई में एक कमेटी गठित की थी जिसने इनाम पाने के हकदार लोगों के बारे में विचार किया और अंतिम सूची तैयार की। विकास दुबे पकड़े जाने के साढ़े चार महीने बाद यह तय हो पाया है कि इनाम पाने के हकदार कौन हैं।
ये भी पढ़ें- कानपुर देहात में बंटी खुशियां, नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे
यूपी पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इनाम राशि का प्रस्ताव अब तैयार कर जल्द ही हकदारों को उनका इनाम दे दिया जाएगा। यूपी पुलिस ने विकास दुबे के पकड़े जाने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
अखिलेश तिवारी
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App