×

बढ़ेगा अपना यूपी: 995 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे 274 विकास कार्य

इनमें 14 नए काम पर 575 करोड़ 44 लाख खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि पहले से चल रहे 53 काम के रखरखाव पर भी 47 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार से 2०7 काम के लिए 372 करोड़ 47 लाख बजट से संबंधित टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

Rahul Joy
Published on: 13 Jun 2020 1:25 PM GMT
बढ़ेगा अपना यूपी: 995 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे 274 विकास कार्य
X
vikaas kaarye

नोएडा। विकास कार्यों के लिए 995 करोड़ 67 लाख का बजट तय किया गया है। इस लागत से वर्ष 2०2०-21 वित्तीय वर्ष में 274 विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें से 372 करोड़ की लागत वाले 2०7 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने से संबंधित विकास कार्य पर काम शुरू हो जाएगा।

इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह से कोरोना वायसर का प्रकोप हो चुका था। इस कारण करीब दो महीने तक कामकाज बिल्कुल ठप रहा। विकास कार्य भी अटक गए थे। इस कारण बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई। अब शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। अभी वित्तीय वर्ष 2०2०-21 के लिए 274 विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है। इन काम की मांग बीते समय में जनप्रतिनधि, सामाजिक संगठन व लोगों द्बारा की गई थी।

आने वाले समय में इन काम की संख्या बढ़ भी सकती है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 4० नए काम के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इन काम पर 97 करोड़ 54 लाख रुपए का खर्चा आएगा। इसके अलावा रखरखाव व मरम्मत से संबंधित 167 काम के लिए भी टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इन काम पर करीब 274 करोड़ 93 लाख का खर्चा आएगा। अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा कई काम ऐसे प्रस्तावित हैं जिनका एस्टीमेट बनाया जा रहा है।

80 के दशक में दूरदर्शन के हिट शो, हर उम्र के लोगों का रखा था ख्याल

575 करोड़ 44 लाख खर्च किए जाएंगे

इनमें 14 नए काम पर 575 करोड़ 44 लाख खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि पहले से चल रहे 53 काम के रखरखाव पर भी 47 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार से 2०7 काम के लिए 372 करोड़ 47 लाख बजट से संबंधित टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि ये काम अगले महीने से शुरू हो जाएंगे। जिन काम का बजट तैयार हो गया है उनके लिए भी इस महीने के अंत तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

आबादी भूखंडों में नाली बनाने का काम शुरू

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-145 में 5 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के लिए विकास के लिए तेजी से काम कर रहा है। इन दिनों नाली बनाने का काम किया जा रहा है। आसपास के गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहित करने के बदले प्राधिकरण 5 प्रतिशत के भूखंड किसानों को देता है।

रिपोर्टर- दीपांकर जैन, नोएडा

अभी-अभी बिल पास: विवादित नक्शे को मिली मंजूरी, फिर भारत के हिस्से पर नजर

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story