यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस! 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, अलग अलग जिलों में मिली नई तैनाती

UP News: यूपी में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, अलग-अलग जिलों में नई तैनाती मिली।

Hemendra Tripathi
Published on: 27 Aug 2025 2:00 PM IST
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस! 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, अलग अलग जिलों में मिली नई तैनाती
X

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अफसरों का फेरबदल तेजी के साथ किया जा रहा है। बीते मंगलवार को 5 आइपीएस अफसरों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद एक बार फिर बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में IPS अफसरों के तबादलों की नई सूची जारी की गई है। राज्य सरकार ने चार अधिकारियों को नई तैनाती देकर विभागीय दायित्वों में बड़ा बदलाव किया है। बुधवार को हुए तबादले का असर विशेष जांच, पुलिस परिक्षेत्रों और पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली पर पड़ेगा। आपको बता दें कि ट्रांसफर की सूची गृह विभाग की ओर से जारी करते हुए अफसरों को तत्काल नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीतापुर भेजे गए विजय सिंह मीना, केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद में मिली तैनाती

बुधवार को जारी हुई ट्रांसफर सूची के मुताबिक, 1996 बैच के IPS अफसर विजय सिंह मीना को अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। इससे पहले वे अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, 37वीं वाहिनी, लखनऊ पर तैनात थे। इसके साथ ही 2006 बैच के IPS अफसर आकाश कुलहरि को पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र बनाया गया है। वहीं, 2009 बैच के अधिकारी केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है।

मेरठ में हुई IPS कल्पना सक्सेना की पोस्टिंग

जारी सूची में चौथा नाम 2010 बैच की IPS कल्पना सक्सेना का है, जिन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ बनाया गया है। इससे पहले वे गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को भी जारी हुई तबादला सूची में 1990 से 2010 बैच के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। उस सूची में IPS एमके बशाल, जय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार द्वितीय, उपेंद्र अग्रवाल और सतेंद्र कुमार के नाम शामिल था। सरकार का मानना है कि यह बदलाव पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और तेज निर्णय क्षमता सुनिश्चित करेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story