×

UP IPS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आरके स्वर्णकार बने कानपुर पुलिस कमिश्नर, देखें लिस्ट

UP IPS Transfer List Name: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। देखें लिस्ट किसे कहां मिली पोस्टिंग....

Aman Kumar Singh
Published on: 19 Aug 2023 10:19 AM GMT (Updated on: 19 Aug 2023 10:22 AM GMT)
UP IPS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आरके स्वर्णकार बने कानपुर पुलिस कमिश्नर, देखें लिस्ट
X
UP IPS Transfer List Name (Social media)

UP IPS Transfer List Name: उत्तर प्रदेश में शनिवार (19 अगस्त) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। तबादला लिस्ट के मुताबिक,बीपी जोगदंड एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की कमान सौंपी गई है। आरके स्वर्णकार (IPS RK Swarnakar) को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

इसी कड़ी में राजीव कृष्ण (Rajeev Krishna, IPS) ADG सतर्कता अधिष्ठान बनाए गए हैं। अनुपम कुलश्रेष्ठ (Anupam Kulshrestha, IPS) एडीजी आगरा जोन बनाए गए हैं। इसी तरह मोहित अग्रवाल (IPS Mohit Agarwal) एडीजी यूपी एटीएस बनाए गए हैं तो नवीन अरोरा (IPS Naveen Arora) एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाए गए हैं।

इन आईपीएस अफसरों की कहां हुई तैनाती :

- बीपी जोगदंड (IPS BP Jogdand) एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन।

- आरके स्वर्णकार (IPS RK Swarnakar) कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर।

- राजीव कृष्ण (IPS Rajeev Krishna) एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बने।

- अनुपम कुलश्रेष्ठ (IPS Anupam Kulshrestha) एडीजी आगरा जोन बनाए गए।

- मोहित अग्रवाल (IPS Mohit Agarwal) एडीजी यूपी एटीएस बनाए गए।

- नवीन अरोरा (IPS Naveen Arora) एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाए गए।

- बीडी पॉल्सन (IPS B.D. Paulson) एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाये गए।

- संजीव गुप्ता (IPS Sanjeev Gupta) सचिव गृह विभाग बनाए गए।

- एलआर कुमार (IPS LR Kumar) डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story