×

कोरोना: अन्य राज्यों की तुलना में यूपी बेहतर, केवल 12 जिलों में पाए गए मामले

देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण को अत्यधिक फैलने से रोकने के प्रयास कुछ हद तक सफल होते दिखाई पड़ रहे हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 March 2020 2:14 PM GMT
कोरोना: अन्य राज्यों की तुलना में यूपी बेहतर, केवल 12 जिलों में पाए गए मामले
X

लखनऊ: देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण को अत्यधिक फैलने से रोकने के प्रयास कुछ हद तक सफल होते दिखाई पड़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 49 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें से संक्रमण से ग्रसित 14 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जो अस्पतालों में भर्ती हैं उनकी स्थिति भी फिलहाल चिंताजनक नहीं है।

75 में से सिर्फ 12 जिलों में केस

आज अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने अपनी डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अभी तक 49 मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। जिनमें 14 डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 8 लैब में टेस्टिंग का काम चल रहा है। अवस्थी ने कहा कि 4255 आइसोलेशन बेड अभी तैयार हैं और भी बेड अभी बढ़ाये जाएंगे। अभी तक 75 में से 12 जनपद हैं जहाँ से केस सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- सपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

जहाँ भी मरीज है वहाँ सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं। उन्होंने कहा किहमारा सारा फोकस लॉक डाउन में सर्विलांस पर भी है उन्होंने बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे यूपी के लोगों की आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

8 प्रयोगशालाएं चल रहीं हैं, झांसी जल्द होगा शुरू

सचिव गृह अवस्थी ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर रोक लगाई गई है। व्यवस्था के लिए पुलिस अफसर और प्रमुख सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में 8 प्रयोगशाला चल रहे हैं। झांसी जल्द चालू हो जाएगा। प्रमुख सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। यह भी कहा कि बीज और खाद की दुकाने खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें- बहुत चला लिया Apple का फोन, अब पहन के देखिए जूता

प्रमुख सचिव ने कहा कि किसान एक साथ कटाई न करें किसानों के सन्देश दिया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज खुले हैं, आलू भी किसान रख रहे हैं। आंटा मिलों को गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आंटा की कमी न होने पाए।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story