×

UP बना देश का पहला ऐसा राज्य, जहाँ अधिकारियों को बुलाकर दिया गया ट्रांसफर लेटर

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। योगी सरकार बनने के पहले यूपी 27वें न पर था। यूपी देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पारदर्शिता के साथ और अधिकारियों को बुलाकर उनका ट्रांसफर किया और मौके पर ट्रांसफर लेटर दिया गया।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jun 2019 9:53 AM GMT
UP बना देश का पहला ऐसा राज्य, जहाँ अधिकारियों को बुलाकर दिया गया ट्रांसफर लेटर
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। योगी सरकार बनने के पहले यूपी 27वें न पर था। यूपी देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पारदर्शिता के साथ और अधिकारियों को बुलाकर उनका ट्रांसफर किया और मौके पर ट्रांसफर लेटर दिया गया।

उपरोक्त बातें यूपी के ग्राम विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। ग्राम विकास ने कहा कि प्रधानमंत्री के जल संचयन कार्यक्रम को सफल बनाने में 59018 पंचायतों में कार्यक्रम संपादित किया गया। 20 हज़ार तालाबो को खोदने का काम।किया। अब 15000 तालाब खोदने का लक्ष्य है। जिसके चारों ओर पेड़ लगाए जाएंगे।

देखें वीडियों...

यह भी देखें... राशन के लिए मोदी सरकार की नई पहल, नहीं करनी पड़ेंगी अब अनाज की फिक्र

उन्होंने कहा कि गंगा यमुना तथा अन्य नदियों के किनारे पेड़ लगाएंगे। वृक्षारोपड़ अभियान के तहत 22 लाख में 16 लाख वृक्ष ग्राम्य विकास विभाग लगाएगा। 113 ब्लॉक् डार्क जोन में है।

12 लाख 50 हज़ार प्रधानमंत्री आवास योजना में हमारे विभाग ने बनाये और नंबर एक बने हैं। 97 प्रतिशत आवास बनाये जा चुके है। 12 महीने में आवास पूरी करने की केंद्र की योजना है पर योगी सरकार 8 महीने में इसे पूरा कर रही है। छूटे लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उपेक्षित परिवारों को भी शामिल कर उन्हें लाभान्वित किया है।

10109 आंगन बाड़ी केंद्र मनरेगा के तहत किया है। मनरेगा पहले भ्रष्ट्राचार का केंद्र हुआ करता था। पंचायतों का सोशल आडिट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास को हमने बनाकर पूरा कर लिया है, उन सभी घरों के सामने एक एक सहजन का वृक्ष हम लगाएंगे जिसका माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा और एक साथ एक ही दिन यह वृक्ष लगाए जाएंगे और सभी लाभार्थी उस दिन अपने घर के बाहर वृक्ष लगाएंगे यह ग्राम विकास विभाग के द्वारा मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे।

यह भी देखें... बसपा ने पूर्व विधायक गुड्डू व मुकेश पंडित को दिखाया बाहर का रास्ता, ये है वजह

उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है जो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में राष्ट्रीय स्तर पर 93.96 आवास बन चुके है इनमें से साडे छह लाख लोगों को गैस कनेक्शन मिल चुका है इसके साथ ही 10 लाख लोगों को शौचालय भी दिया जा चुका है इन्हीं आधार पर हम पूरे भारत में पहले नंबर पर हैं

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story