×

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: यूपी की 14 सीटों पर मतदान समाप्त, 57 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है।

Jugul Kishor
Published on: 20 May 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 20 May 2024 3:01 PM GMT)
UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live
X

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live (Pic: Newstrack)

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर आज यानि सोमवार (20 मई) को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। पांचवें चरण में जिन 14 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गए। इन सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चला।

Live Updates

  • 20 May 2024 3:01 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शाम छह बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting 

    • रायबरेली- 57.85 प्रतिशत मतदान।
    • अमेठी- 54.17 प्रतिशत मतदान।
    • जालौन- 55.99 प्रतिशत मतदान।
    • झांसी- 63.57 प्रतिशत मतदान।
    • हमीरपुर- 60.36 प्रतिशत मतदान।
    • बांदा- 59.46 प्रतिशत मतदान।
    • फतेहपुर- 56.90 प्रतिशत मतदान।
    • कौशाम्बी- 52.60 प्रतिशत मतदान।
    • बाराबंकी- 66.89 प्रतिशत मतदान।
    • फैजाबाद-58.96 प्रतिशत मतदान।
    • कैसरगंज- 55.47 प्रतिशत मतदान।
    • गोण्डा- 51.45 प्रतिशत मतदान।
    • मोहनलालगंज- 62.53 प्रतिशत मतदान।
    • लखनऊ- 52.03 प्रतिशत मतदान।

  • 20 May 2024 12:39 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: इन सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting:

    फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 57.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 

    रायबरेली में शाम पांच बजे तक 56.26 प्रतिशत मतदान।

    लखनऊ में शाम पांच बजे तक 49.88 प्रतिशत मतदान।

    कैसरगंज में शाम पांच बजे तक 53.92 प्रतिशत मतदान हुआ। 

    बांदा में शाम पांच बजे तक 57.3 प्रतिशत मतदान।

    फतेहपुर में 54.97 प्रतिशत मतदान।


  • 20 May 2024 12:37 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: जालौन लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: जालौन लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 53.7 प्रतिशत मतदान हुआ। 

    विधानसभा भोगनीपुर- 56.24 प्रतिशत।

    विधानसभा माधौगढ़- 51.05 प्रतिशत।

    विधानसभा कालपी- 53.15 प्रतिशत।

    विधानसभा उरई- 53.82 प्रतिशत।

    विधानसभा गरौठा- 55.00 प्रतिशत।

  • 20 May 2024 12:35 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: बाराबंकी सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: बाराबंकी सीट पर शाम पांच बजे तक 64.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

     विधानसभा सदर- 63.27 प्रतिशत।

    विधानसभा कुर्सी- 68.11 प्रतिशत।

    विधानसभा जैदपुर- 65.91 प्रतिशत।

    विधानसभा हैदरगढ़- 60.95 प्रतिशत।

    विधानसभा रामनगर- 64.23 प्रतिशत।

  • 20 May 2024 12:32 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: झांसी-ललितपुर सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: झांसी-ललितपुर सीट पर शाम पांच बजे तक 61.18 प्रतिशत मतदान हुआ। 

    बबीना विधान सभा - 60.45 प्रतिशत।

    झांसी नगर विधान सभा - 53.34 प्रतिशत।

    मऊरानीपुर विधान सभा - 58.87 प्रतिशत।

    ललितपुर विधान सभा - 63.79 प्रतिशत।

    महरौनी विधान सभा - 68.57 प्रतिशत।

  • 20 May 2024 12:29 PM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: अमेठी में 5:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 5:00 बजे तक 52.66 प्रतिशत मतदान।

    गौरीगंज- 53.45 प्रतिशत।

    अमेठी -49.67 प्रतिशत।

    तिलोई- 55.12 प्रतिशत।

    जगदीशपुर -52 प्रतिशत।

    सलोन- 53.14 प्रतिशत।


  • UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने पहुंचे राहुल गांधी, नहीं बनी बात
    20 May 2024 11:02 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने पहुंचे राहुल गांधी, नहीं बनी बात

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: रोड नहीं तो वोट नहीं की मांग पर अड़े ग्रामीण। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के मानने के बाद भी ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें रोड बनवाने का लिखित आश्वासन दिया जाए। मामला सदर विधानसभा के मैनुपुर गांव का है। 


  • 20 May 2024 10:28 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: गोंडा में दबंगों की पुलिस से झड़प

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: गोंडा लोकसभा में विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम पंचायत उड़िया के मतदान केंद्र चैनापुर बूथ संख्या 22 पर समुदाय विशेष के लोगों को दबंगों ने रोक लिया। उन्हे मतदान स्थल पहुंचने से पहले ही वापस घर भेज दिया। सूचना पर पहुंचे कौडिया थाना प्रभारी और दबंगों के बीच झड़प देखने को मिली। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। 

  • 20 May 2024 10:05 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: यूपी में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: यूपी में तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    अमेठी में तीन बजे तक 45.13 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    बांदा में तीन बजे तक 48.08 प्रतिशत मतदान।

    बाराबंकी तीन बजे तक 55.35 प्रतिशत मतदान।

    फैजाबाद में तीन बजे तक 48.66 फीसदी वोटिंग।

    फतेहपुर में तीन बजे तक 47.25 तक प्रतिशत मतदान।

    गोंडा में तीन बजे तक 43.23 फीसदी मतदान।

    हमीरपुर में तीन बजे तक 48.87 फीसदी मतदान।

    जालौन में तीन बजे तक 46.22 फीसदी मतदान।

    झांसी में तीन बजे तक 52.53 फीसदी मतदान।

    कैसरगंज में तीन बजे तक 46.01 फीसदी मतदान।

    कौशांबी में तीन बजे तक 43.01 फीसदी मतदान।

    लखनऊ में तीन बजे तक 41.90 फीसदी मतदान।

    मोहनलालगंज में तीन बजे तक 51.08 प्रतिशत वोटिंग।

    रायबरेली में तीन बजे तक 47.83 प्रतिश मतदान।

  • 20 May 2024 9:39 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: महोबा में पोलिंग बूथ पर तैनात जवान बेहोश

    UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting Live: उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान के दौरान महोबा में बूथ पर तैनात एक जवान अचानक से बेहोश हो गया। बेहोश होने वाला जवान मणिपुर का रहने वाला है। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story