×

UP Nikay Chnav 2023: कभी भी जारी हो सकता है अंतिम आरक्षण, नौ अप्रैल तक हो सकती है निकाय चुनाव की घोषणा

UP Nikay Chnav 2023: नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। गुरूवार शाम तक कुल 832 आपत्तियां प्रप्त हुई। सबसे अधिक आपत्ति आरक्षण के नियमों को लेकर हुई है।

Anant Shukla
Published on: 7 April 2023 4:04 PM GMT
UP Nikay Chnav 2023: कभी भी जारी हो सकता है अंतिम आरक्षण, नौ अप्रैल तक हो सकती है निकाय चुनाव की घोषणा
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chnav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की फाइनल लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। इसके लिए नगर विकास विकास विभाग जोर-शोर से लगा हुआ है। निकाय चुनाव की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार 762 में से 760 नगरीय चुनाव की तारीखों का ऐलान 9 अप्रैल तक किया जा सकता है। नगर विकास विभाग आरक्षण की अधिसूचना को अंतिम रूप देने की तैयारी में लगा है।

गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। गुरूवार शाम तक कुल 832 आपत्तियां प्रप्त हुई। सबसे अधिक आपत्ति आरक्षण के नियमों को लेकर हुई है। विभागीय मंत्री अरविंद कुमार ने आला अधिकारियों से बात कर एक-एक आपत्तियों पर गहन अध्ययन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए, जिससे आगे किसी कानूनी बाधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने निकाय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुरूप आपत्तियों का निस्तारण तेज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा।

तीन चरणों में हो सकता है चुनाव

अधिसूचना जारी होने के बाद अंतिम आरक्षण की अधिसाचना व प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन को भेज दिया जाएगा। इस बार चुनाव कार्यक्रम तीन चरणों में कराने का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। अनुमान है कि 9 अप्रैल तक अधिसूचना जारी किया जा सकता है। क्योंकि राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कार्यम जारी करने की तैयारी करने के संकेत दिए गए हैं।

ज्यदातर आपत्तियां आरक्षण नियमों को लेकर

मेयर व अध्यक्ष सीटों के आरक्षण पर करीब 832 आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। ज्यदातर आपत्तियां आरक्षण नियमों को लेकर है। आरोप है कि महिलाओं को कोटे से अधिक सीटें दी गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों खासकर समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई आपत्तियां गले की हड्डी बनी हुई है। सभी आपत्तियों पर गनता से अध्ययन किया जा रहा है जिससे कोई चूक न रह जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर विकास विभाग में आधी रात तक इस पर कार्य क्या जा रहा है। मुख्य रूप से महिलाओं की सीटों को लेकर विचार किया जा रहा है। इसका मिलान करने के बाद सभी विषयों को विधि अनुरूप जांचा जाएगा इसके बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नगर निकाय चुनाव में अंतिम आरक्षण सूची शुक्रवार को शाम तक जारी की जा सकती है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story