UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने अयोध्या से गिरिशपति त्रिपाठी तो कानपुर से प्रमिला पांडेय को बनाया मेयर पद का प्रत्याशी

UP Nikay Chunav 2023: मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल, बरेली से उमेश गौतम और शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Ashish Pandey
Published on: 23 April 2023 10:06 PM GMT (Updated on: 24 April 2023 7:19 AM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने अयोध्या से गिरिशपति त्रिपाठी तो कानपुर से प्रमिला पांडेय को बनाया मेयर पद का प्रत्याशी
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने रविवार को मेयर पद के सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने कमर कस लिया है। इस चुनाव में हर कोई जीत के लिए अपनी-अपनी गणित लगाने में जुटा है। सभी पार्टियों ने अधिकतर सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने रविवार को मेयर पद की सात सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने दस सीटों पर पहले ही मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।

रविवार को भाजपा ने अयोध्या से गिरिशपति त्रिपाठी, कानपुर से प्रमिला पांडेय, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल, बरेली से उमेश गौतम और शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने जहां कुछ नए चेहरों को मौका दिया है तो वहीं कुछ पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताया है। वहीं दूसरी पार्टियों से आए कुछ लोगों पर भी भरोसा जताया है। वहीं भाजपा का इस चुनाव में स्वच्छ और साफ छवि के व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया है। टिकट को लेकर भाजपा ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। वहीं जातीय संतुलन को भी साधने में पार्टी सफल रही है।

वहीं भाजपा ने रविवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के कई प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जिसमें अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर अनारक्षित सीट से सरिता गुप्ता, जलालपुर पिछड़ा वर्ग महिला शोभावती, टांडा पिछड़ा वर्ग से प्रदीप कुमार गुप्ता, अयोध्या जिले के रूदौली पिछड़ा वर्ग सीट से राजेश गुप्ता तो वहीं बाराबंकी के नवाबगंज महिला सीट से शशी श्रीवास्तव को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने इसके अलावा कई जिलों के पार्षद पदों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। भाजपा में सूची को लेकर काफी मंथन चल रहा था। इसमें कई पुराने चेहरों को फिर से मैदान में उतारा गया है तो वहीं कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story